Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'वो खुद का चरित्र देखे, दुश्मन देश को इंटरव्यू देता है', कनेरिया के आरोपों पर अफरीदी का पलटवार

नई दिल्ली, 6 मई: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अपने पूर्व साथी शाहिद अफरीदी पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद अफरीदी ने उन पर पलटवार किया है। कनेरिया ने अफरीदी पर अपने खेल के दिनों में उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था, उन्हें एक झूठा, खुराफाती और एक चरित्रहीन व्यक्ति करार दिया था, एक ऐसा बंदा जो कनेरिया को राष्ट्रीय टीम में बर्दाश्त नहीं करता था। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अफरीदी ने उनकी आस्था और धार्मिक विश्वासों के लिए उन्हें निशाना बनाया और उन्हें इस्लाम में धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया।

दानिश कनेरिया के आरोपों पर शाहिद अफरीदी का पलटवार

दानिश कनेरिया के आरोपों पर शाहिद अफरीदी का पलटवार

उन दावों को खारिज करते हुए अफरीदी ने कहा है कि उस वक्त वह खुद ही धर्म का मतलब समझ रहे थे, जबकि कनेरिया उनके छोटे भाई जैसे थे। अफरीदी ने कनेरिया के इरादों पर भी सवाल उठाया और दावा किया कि आरोप केवल "सस्ती प्रसिद्धि पाने और पैसा कमाने के लिए" हैं।

अफरीदी ने thenews.com.pk के हवाले से कहा, "और जो व्यक्ति यह सब कह रहा है, उसके खुद के चरित्र को देखिए। कनेरिया मेरे छोटे भाई की तरह थे और मैं उनके साथ कई सालों तक डिपार्टमेंट में खेला।"

'वह हमारे दुश्मन देश को इंटरव्यू दे रहे हैं'

'वह हमारे दुश्मन देश को इंटरव्यू दे रहे हैं'

अफरीदी ने सवाल किया कि अगर ये सब हुआ था तो कनेरिया को यह स्वीकार करने में इतना समय क्यों लगा। उन्होंने कहा, "अगर मेरा रवैया खराब था तो उसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या उस डिपार्टमेंट से शिकायत क्यों नहीं की जिसके लिए वह खेल रहा था। वह हमारे दुश्मन देश को इंटरव्यू दे रहे हैं जो धार्मिक भावनाओं को भड़का सकते हैं।"

कनेरिया ने पहले दावा किया था कि अफरीदी नहीं चाहते थे कि वह पाकिस्तान टीम का हिस्सा बने और उन्होंने जलन के कारण नेशनल टीम के अन्य सदस्यों को उनके खिलाफ उकसाया।

कनेरिया ने क्या कहा था-

कनेरिया ने क्या कहा था-

कनेरिया ने कहा, "वह (अफरीदी) नहीं चाहता था कि मैं टीम में रहूं। वह झूठा था, वो चीजों को तोड़मरोड़ने वाला इंसान, एक चरित्रहीन व्यक्ति है। हालांकि मेरा फोकस सिर्फ क्रिकेट पर था और मैं उसकी सब तरकीबों को नजर अंदाज कर देता था। शाहिद अफरीदी ही ऐसा शख्स था जो दूसरे खिलाड़ियों के पास जाता और उन्हें मेरे खिलाफ भड़काता। मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा था और उसे मुझसे जलन हो रही थी। मुझे गर्व है कि मैं पाकिस्तान के लिए खेला।"

बैन के चलते क्रिकेट में कुछ काम करने में बेबस कनेरिया

बैन के चलते क्रिकेट में कुछ काम करने में बेबस कनेरिया

लेग स्पिनर रहे कनेरिया पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर हैं। कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट मैचों में 261 विकेट लिए। उन्होंने 18 एकदिवसीय मैच भी खेले जिसमें 15 विकेट चटकाए। 2009 में इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप प्रो-लीग मैचों में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में उन्हें 2012 में ईसीबी द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था।

कनेरिया ने कई बार पीसीबी से अपने ऊपर लगे बैन को हटाने की गुहार लगाई है लेकिन कोई रियायत नहीं मिली है। बैन के चलते कनेरिया किसी क्रिकेट टीम कोचिंग भी नहीं दे सकते हैं। वे फिलहाल अपन यू-ट्यूब चैनल पर सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें- IPL से T20 WC का बैटिंग ऑर्डर सेट कर रहे हैं प्रसाद, बेहतरीन ओपनर को भेजा नंबर 4 पर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+