भारत से मैच रद्द होने पर शाहिद अफरीदी को लगी मिर्ची, शिखर धवन पर सरेआम साधा निशाना, जानिए क्या कहा

Shahid Afridi: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को मुकाबला खेला जाना था लेकिन इसे रद्द कर दिया गया क्योंकि भारत में इसकी काफी आलोचना हुई थी। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ किसी तरह का खेल नहीं होने की मांग भारतीयों ने की है।

भारतीय लोगों का सम्मान रखते हुए आयोजकों ने इस इवेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला रद्द कर दिया। इससे पहले कुछ भारतीय क्रिकेटरों ने मुकाबला खेलने से ही मना कर दिया था। अब पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने चुप्पी तोड़ बयान दिया है।

shahid afridi

अफरीदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हर चीज में राजनीति आने से आप कैसे आगे बढ़ेंगे। खेल देशों को करीब लाते हैं। इस तरह के आयोजनों का मकसद एक-दूसरे से मिलना होता है। बिना बातचीत के कभी चीजें नहीं सुलझ पाएंगी। आप जानते हैं कि एक सड़ा हुआ अंडा सब खराब कर देता है।

Shahid Afridi की बौखलाहट

यहां अफरीदी ने शिखर धवन के ऊपर निशाना साधा और कहा कि भारतीय खिलाड़ी निराश हुए है, वे यहाँ खेलने के लिए आए थे। आपको अपने देश के लिए एक अच्छा एम्बेसडर होना चाहिए। आपको शर्मिंदगी का कारण नहीं बनना चाहिए। उनके अनुसार अगर भारत को नहीं खेलना था, तो घर रहना था।

शिखर धवन ने मैच की पूर्व संध्या पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर करते हुए अपना फैसला बताया था और कहा कि को कदम 11 मई को लिया था, उसी पर आज भी कायम हूं। मेरा देश मेरे लिए सब कुछ हैं।देश से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है। धवन ने एक ई-मेल करते हुए आयोजकों को अपना फैसला बता दिया था।

धवन और Shahid Afridi की कहासुनी

ऑपरेशन सिंदूर के समय शाहिद अफरीदी ने काफी जहर उगलने का काम किया था। सोशल मीडिया पर धवन ने भी उनको जमकर लताड़ लगाई थी। उसके बाद से धवन ने पाकिस्तानियों को औकात दिखाने का काम किया है। वह अब भी उस पर कायम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+