गौतम गंभीर के हेलमेट पर आकर लगी गेंद तो सबसे पहले हाल जानने पहुंचे शाहिद अफरीदी, देखें वीडियो

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के पहले मैच में एशिया लॉयंस ने इंडिया महाराजा को 9 रन से हरा दिया था। इस मैच में गौतम गंभीर के गेंद लगी थी तो अफरीदी उनका हाल जानने पहुंचे थे।

Gautam Gambhir

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के बीच कई बार विवाद देखने को मिला है, लेकिन जब से यह दोनों खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए हैं तो इन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खेलता हुआ देखना लोगों के लिए एक सपना सा ही था, लेकिन यह सपना लीजेंड्स लीग क्रिकेट में शुक्रवार को पूरा हो गया। जी हां, शुक्रवार को कतर की राजधानी दोहा में लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आगाज हुआ, जहां पहला मैच इंडिया महाराज और एशिया लॉयंस के बीच था। इंडिया महाराजा के कप्तान गंभीर हैं तो वहीं अफरीदी एशिया लॉयंस के कप्तान हैं।

गंभीर का हाल जानने पहुंचे थे अफरीदी

कल के मैच में एशिया लॉयंस ने इंडिया महाराजा को 9 रन से हरा दिया था, लेकिन मैच के दौरान गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी का इंटरेक्शन देखने को मिला, लेकिन यह इंटरेक्शन किसी विवाद की वजह से नहीं बल्कि खेल भावना और दोस्ती के लिए था। दरअसल, जब गौतम गंभीर बल्लेबाजी कर रहे थे तो 11वें ओवर में अब्दुल रज्जाक की एक गेंद गंभीर के हेलमेट पर जाकर लगी थी। गंभीर उस गेंद पर फाइन लेग की तरफ शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वो गेंद की लाइन को मिस कर गए और गेंद हेलमेट पर जाकर लगी। हालांकि रज्जाक की गेंद में ज्यादा स्पीड नहीं थी तो इस वजह से उन्हें ज्यादा समस्या नहीं हुई।

गंभीर ने खेली थी कप्तानी पारी

गौतम गंभीर के हेलमेट पर गेंद लगने के बाद उनके पास सबसे पहले उनका हाल जानने के लिए एशिया लॉयंस के कप्तान शाहिद अफरीदी आए। अफरीदी उस वक्त लेग साइड में फील्डिंग कर रहे थे। अफरीदी ने गंभीर के पास जाकर उनसे पूछा कि कोई तकलीफ तो नहीं है। गंभीर ने भी अपने सिग्नेचर अंदाज में कहा कि वो ठीक हैं। आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने कल इंडिया महाराजा के लिए 39 गेंदों में 7 चौके की मदद से 54 रन बनाए थे। गंभीर ने अपनी टीम को जीत दिलाने की खूब कोशिश की थी, लेकिन दूसरी तरफ से लगातार विकेट गिरने की वजह से इंडिया महाराजा को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा।

मिस्बाह ने खेली थी विस्फोटक पारी

एशिया लॉयंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे। एशिया लॉयंस की ओर से मिस्बाह उल हक ने 50 गेंदों में 73 रन की पारी खेली थी। मिस्बाह ने अपनी पारी में 2 चौके और 4 छक्के जड़े थे। वहीं उपुल थरंगा ने भी 39 गेंदों में 40 रन का योगदान दिया था। जवाब में इंडिया महाराजा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी थी। पहली हार के बाद इंडिया महाराजा का मैच आज वर्ल्ड जॉयंट्स के खिलाफ है, जिसकी कप्तानी एरॉन फिंच करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+