'ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेरा दामाद....,' शाहिद अफरीदी की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
Australia vs Pakistan: पाकिस्तानी टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई हुई है। वहां पाक टीम ने वॉर्म अप मैच भी खेला था। पाकिस्तान का अभ्यास मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया था। बारिश की वजह से मुकाबला बीच में ही रद्द किया गया था। इस बीच शाहिद अफरीदी की अहम प्रतिक्रिया आई है।
शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी का जिक्र किया है। उन्होंने अपने दामाद शाहीन अफरीदी को लेकर एक अहम प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह भी माना कि ऑस्ट्रेलिया को उनसे घर में जाकर हराना आसान नहीं है।

अफरीदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शाहीन अफरीदी के स्पेल अहम रहने वाले हैं। वह दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को परेशान करने का दमखम रखते हैं। ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करना उनके लिए एक शानदार अनुभव होगा और मैं समझता हूं कि अफरीदी वहां अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने मैदानों पर मजबूत होती है और उनको हरा पाना आसान नहीं होता। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूत होते हैं। इस टीम का सामना करना एक बड़ी चुनौती होती है और पाकिस्तान के लिए भी ऐसा ही होने वाला है।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए गई है। पहला टेस्ट मुकाबला 14 दिसम्बर को खेला जाएगा। यह मुकाबला पर्थ में होना है। दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसम्बर से होगा, यह बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच होगा। 3 दिसम्बर को तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी माना जा सकता है। पाकिस्तान के लिए मामला कहीं से भी आसान नहीं होने वाला है। पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया में नेट सेशन के अलावा बाहर घूमने का भी प्लान बनाते दिखे हैं। इससे जुड़ा उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications