बाबर-रिजवान से छुटकारा पाओ, दोनों बड़े स्वार्थी हैं! मैच के बाद शाहीन अफरीदी ने कह दी ऐसी बात

नई दिल्ली, 23 सितंबर: बाबर आजम की खराब फॉर्म को लेकर काफी बातें हुई। मोहम्मद रिजवान के भी आलोचकों की संख्या में कमी नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ हुए दूसरे टी20 मैच के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को भी कहना पड़ा कि दोनों से टीम को छुटकारा चाहिए। ये दोनों बड़े ही स्वार्थी हैं!

शाहीन ने यह बात क्यों कही, इसको उनका ट्वीट ही क्लियर कर देता है। वे बाबर और रिजवान के आलोचकों पर चुटकी ले रहे थे।

बड़ी जीत के बाद धमाकेदार ट्वीट

बड़ी जीत के बाद धमाकेदार ट्वीट

पाकिस्तान की टीम से घुटने की चोट के चलते बाहर चल रहे शाहीन का यह ट्वीट तब आया जब बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 203 रनों की नाबाद ओपनिंग पार्टरनिशिप की। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी पाकिस्तान को दस विकेट से मुकाबला जिता गई।

बाबर आजम ने नाबाद 110 रन बनाकर आलोचका को जवाब दिया जबकि रिजवान भी 81 रन बनाकर नाबाद रहे।

 सही से खेलते तो मैच 15 ओवर में खत्म हो जाना चाहिए था

सही से खेलते तो मैच 15 ओवर में खत्म हो जाना चाहिए था

इसके बाद शाहीन ने ट्वीट किया। उन्होंने उसी अंदाज में बात की जैसे बाबर और रिजवान के आलोचक करते हैं। ये आलोचकों को उन्हीं के स्टाइल में मारा गया तंज था। यह ट्वीट काफी मजेदार लगा जिसके चलते इसको खूब पसंद भी किया जा रहा है।

अफरीदी ने कहा कि, मेरे ख्याल से समय आ गया है जब हम कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से पीछा छुड़ा लें। इतने सेल्फिश प्लेयर हैं। अगर सही से खेलते तो मैच 15 ओवर में खत्म हो जाना चाहिए था। ये आखिरी ओवर तक ले गए। आइए इन चीजों पर गौर करें। नहीं?

आजम और रिजवान को दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज भी बताया

आजम और रिजवान को दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज भी बताया

इसके बाद शाहीन आंख मारने वाली इमोजी भेजकर बताते हैं कि वह आलोचकों पर चुटकी ले रहे हैं। उन्होंने अंतिम लाइन में पाकिस्तान की जबरदस्त परफॉरमेंस पर गर्व भी जताया है। शाहीन ने एक और ट्वीट करते हुए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज भी बताया है जिन्होंने एक बार फिर से अपनी चमक बिखेरी। बाबर आजम को सुपर स्टार बताया है और रिजवान को भी उनसे कम नहीं करार दिया।

शाहीन इंग्लैंड के खिलाफ हो रही सात मैचों की पूरी टी20 सीरीज से बाहर हैं। उनके वर्ल्ड कप तक वापस आने की उम्मीद जताई जा रही है। मौजूदा सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीता था। अब यह सीरीज 1-1 से बराबरा हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+