IND vs PAK: ऋषभ पन्त और अफरीदी के बीच दिखा याराना, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला है। प्लेयर्स को एक-दूसरे से बातचीत करते हुए भी देखा गया। नेशनल एंथम के समय ऋषभ पन्त और शाहीन अफरीदी की फोटो काफी वायरल हो गई।
इस फोटो में देखा जा सकता है कि ऋषभ और शाहीन नेशनल एंथम के लिए जा रहे हैं और हाई-फाइव भी दे रहे हैं। दोनों काफी खुश भी दिख रहे हैं। एक फैन ने इन पलों का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। शाहीन अफरीदी और पन्त बातचीत करते हुए जाते दिखाई देते हैं।

इन दोनों के अलावा सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद आमिर के बीच भी दोस्ती देखने को मिली है। इन दोनों को बातचीत करते हुए देखा गया। न्यूयॉर्क का नसाऊ काउंटी स्टेडियम भारत और पाकिस्तानी फैन्स से भर गया। अलग-अलग फैन्स ने दोनों टीमों की जर्सी पहनकर मैदान पर टीमों की हौसला अफजाई की।
हालांकि मुकाबले का मज़ा उस समय किरकिरा हुआ जब टॉस से पहले और बाद में बारिश का जबरदस्त खलल देखने को मिला। मुकाबला रोकना पड़ा और काफी समय बर्बाद भी हुआ। हालांकि ओवर कटौती के बिना ही खेल को शुरू कर दिया गया, यह एक सकारात्मक बात थी।












Click it and Unblock the Notifications