Shah Rukh Khan Pain:'बहुत तकलीफ ...' बोलकर शाहरुख ने बयां किया दर्द, शेयर किया फूटकर रोने वाला किस्सा
शाहरुख खान ने हाल ही में एक चैट शो में कहा कि 'बातें चाहें जितनी कर लो लेकिन सच तो यही है कि जब टीम हारती है तो बहुत ज्यादा दर्द होता है।'

Shah Rukh Khan Pain: बॉलीवुड के 'बादशाह खान' यानी कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं क्योंकि ये फिल्म रिलीज से एक महीने पहले अपने 'बेशर्म रंग' वाले गाने के कारण विवादों में आ गई है। इस गाने में फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है, जिस पर कुछ हिंदू धार्मिक संगठनों को गहरी आपत्ति है और उन्होंने इसलिए फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर डाली है तो वहीं दूसरी ओर शाहरुख मियां इन बातों से बिना परेशान हुए अपनी फिल्म के प्रमोशन में लग गए हैं।

शाहरुख खान का छलका दर्द
उन्होंने हाल ही में रॉबिन उथप्पा संग चैट शो में अपने,अपनी लाइफ और अपनी आईपीएल टीम से जुड़ी कुछ बातों को शेयर किया, जिसके बारे में उन्होंने कभी भी पहले बात नहीं की थी।
'बच्चों संग बंंद कमरे में रोता था'
उन्होंने साल 2014 के आईपीएल मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा कि 'मैं तब अपनी टीम के मैच अपने बच्चों आर्यन और सुहाना के साथ होटल के एक रूम में देखा करता था, तब आईपीएल के कुछ मुकाबले अबू धामी में हो रहे थे और हमारी टीम हर मैच हार रही थी जिसे देखकर मैं, आर्यन और सुहाना बंद कमरे में बहुत रोते थे।'

'जब टीम हारती है तो बहुत ज्यादा दुख होता है'
शाहरुख ने कहा कि 'बातें चाहें जितनी कर लो लेकिन सच तो यही है कि जब टीम हारती है तो बहुत ज्यादा दुख होता है। बहुत कष्ट होता है, मैं झूठ नहीं बोलूंगा कि टीम के हारने पर बहुत दर्द होता था लेकिन फिर हमारी टीम भारत में खेलने लगी और अचानक से आईपीएल में हमारा रिजल्ट ही बदल गया और हमने शानदार गेम खेलते हुए ट्रॉफी जीती।'

'टीम हारती है तो दर्द बहुत होता है'
'ये तो वक्त का चक्र है, कभी जीत और हार लगी ही रहती है लेकिन मैं भी इंसान ही हूं इसलिए मुझे दर्द होता है और इसलिए हुआ, हां मुझे पता है कि मुझे अपने बच्चों को तब समझाना चाहिए था ना कि उनके साथ मिलकर रोना चाहिए था लेकिन क्या करूं, हो गया तो हो गया लेकिन आप जितनी भी दूसरों को ज्ञान दे लीजिए, कटु सत्य ये ही है कि टीम हारती है तो दर्द बहुत होता है।'

23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन
गौरतलब है 23 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के लिए मिनी ऑक्शन होने जा रहा है, जिसको लेकर जितने ज्यादा उत्सुक आईपीएल खेलने वाली टीमें हैं उतने ही ज्यादा एक्साइटेड क्रिकेट प्रेमी भी हैं।
400 से ज्यादा खिलाड़ियों के लिए लगेगी बोली
मालूम हो कि 10 टीमें इस बार करीब 400 से ज्यादा खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी, जिनमें से कुछ एकदम नए खिलाड़ी हैं। इस बार आईपीएल का मिनी ऑक्शन कोच्चि में होने जा रहा है। नीलामी का वक्त शुक्रवार को दिन के 2.30 बजे का तय किया गया है।
Pathaan: जानिए किसने डिजाइन की है दीपिका की 'बेशर्म रंग' वाली Bikini?












Click it and Unblock the Notifications