IND-W vs SA-W: शेफाली वर्मा ने सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड
India Women vs South Africa Women, One-off Test: दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच आज एकमात्र टेस्ट खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने गेंदबाजों के होश उड़ा दिए हैं। उन्होंने दोहरा शतक लगाकर एक नया इतिहास रच दिया है।
सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड
20 वर्षीय खिलाड़ी का खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में पहला अंतरराष्ट्रीय शतक था। इसके साथ ही महिला क्रिकेट में शेफाली के नाम सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। इस शानदार ओपनर ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 194 गेंदों का सामना किया। यह उनका पहला टेस्ट मैच था जिसमें उन्होंने शतक बनाया।

दोहरा शतक बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला
शेफाली वर्मा, मिताली राज के बाद महिला टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला बन गईं। वर्मा की पारी में 23 चौके और 8 छक्के शामिल थे। शेफाली 197 गेंदों में 205 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके पहले उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर 292 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। स्मृति मंधाना भी 149 रनों की बड़ी पारी खेली।
मंधाना से जड़ा शानदार शतक
मंधाना ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए एक और शतक जड़ा, इस बार खेल के लाल गेंद प्रारूप में। भारतीय महिला बल्लेबाजों ने गेंदबाजों पर लगातार कहर बरपाया और एकमात्र टेस्ट के पहले दिन ही 400+ का स्कोर बना लिया, जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम बेबस नजर आई। शैफाली वर्मा की पारी रन आउट होने के कारण 205 रन पर समाप्त हुई।
बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही और दोनों सलामी बल्लेबाज शेफाली और स्मृति मंधाना (149) पूरी लय में दिखीं। मंधना ने शुरुआत में थोड़ा समय लिया, लेकिन शेफाली ने रन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 292 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की। मंधाना के आउट होने के बाद भी शेफाली ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और अंतिम सत्र में अपना दोहरा शतक पूरा किया।












Click it and Unblock the Notifications