सरफराज खान का बड़ा दावा, सेलेक्टर्स ने मुझसे कहा था- तुम्हें बांग्लादेश टूर पर मिलेगा मौका

सरफराज खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि बैंगलोर में रणजी ट्रॉफी के फाइनल के बाद सेलेक्टर्स ने उन्हें कहा था कि तुम्हें बांग्लादेश टूर पर मौका मिलेगा।

sarfaraz khan

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए घोषित भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने के बाद से सरफराज खान की चर्चा हर जगह हो रही है। सोशल मीडिया पर सरफराज खान ट्रेंड कर रहे हैं और इसकी वजह है कि लोग सरफराज से पहले सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को मौका दिए जाने से नाराज हैं। दरअसल, चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए घोषित टीम में सूर्यकुमार और ईशान को शामिल किया है, जबकि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे सरफराज खान की अनदेखी की है। अब लोग चयनकर्ताओं के इस फैसले से खफा हैं और इसे सरफराज के साथ नाइंसाफी बता रहे हैं। खुद सरफराज खान सेलेक्टर्स के फैसले से निराश हैं। हालांकि उन्होंने उम्मीद अभी भी नहीं छोड़ी है।

चेतन शर्मा ने सरफराज को दिया था आश्वासन

सरफराज खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि मुझे सेलेक्टर्स ने आश्वस्त किया है कि तुम्हें बहुत जल्द ही मौका मिलेगा, आप सेलेक्ट होने के काफी करीब हैं। सरफराज ने इंटरव्यू में कहा है, "बैंगलोर में रणजी ट्रॉफी के फाइनल के दौरान जब मैंने शतक बनाया था तो मैं उस वक्त सेलेक्टर्स से मिला था। मुझे चयनकर्ताओं ने बताया था कि तुम्हें बांग्लादेश में मौका मिलेगा, उसके लिए तैयार रहिए। फिर मैं चेतन शर्मा सर (मुख्य चयनकर्ता) से मिला तो उन्होंने मुझसे कहा कि निराश मत होईए, आपको समय बहुत जल्द आने वाला है। आपको मौका जरूर मिलेगा। इन आश्वासनों के बाद मुझे पूरी उम्मीद थी कि मैं सेलेक्ट जरूर होऊंगा, लेकिन कोई बात नहीं मैं मेहनत करना नहीं छोड़ूंगा।

घरेलू क्रिकेट में सरफराज ने किया है शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें कि सरफराज खान अभी रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पिछले कुछ समय के अंदर शानदार प्रदर्शन किया है। 25 साल के सरफराज ने 36 फर्स्ट क्लास मैचों में 80.47 की गजब औसत से 3380 रन बनाए हैं। सरफराज ने रणजी ट्रॉफी के पिछले 3 सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पिछले 3 सीजन की बात करें तो सरफराज ने 928, 982 और मौजूदा सीजन में 801 रन बना चुके हैं। इस प्रदर्शन के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि सरफराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जरूर टीम में चुना जाएगा, लेकिन चयनकर्ताओं ने सरफराज से पहले सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को तरजीह दी है।

मैंने सीमित ओवरों में भी किया है अच्छा प्रदर्शन- सरफराज

सरफराज खान ने आगे कहा है कि उन्हें न सिर्फ टेस्ट मैच में सेलेक्ट होने की उम्मीद थी बल्कि वनडे टीम में भी जगह बनाने पर चयनकर्ता विचार कर सकते हैं, क्योंकि मैंने सीमित ओवरों के खेल में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। सरफराज खान ने कहा कि रांची में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मैं अस्पताल में था फिर भी मैंने अस्पताल से बाहर आकर शतक बनाया था और मुंबई को नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने में मदद की थी। इसके अलावा मैंने भारत ए के लिए गेंदबाजी (लेग-स्पिन) भी की। मैंने मुंबई को पहली बार सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी जीतने में मदद की। उस मैच में मैंने 31 गेंदों में 36 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+