Mumbai Indians 9वीं बार बनी चैंपियन तो खुशी से झूम उठे फैंस, सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का लगा तांता

Seattle Orcas vs MI New York final, social reaction: मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने सिएटल ओर्कास को 7 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया है। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइज ने 9वीं बार किसी खिताब पर कब्जा जमाया। मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क की जीत से फैंस में खुशी की लहर है। वह सोशल मीडिया पर लगातार टीम को चैंपियन बनने की बधाइयां दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल: पहले बल्लेबाजी करते हुए सिएटल ओरकस की टीम ने 20 ओवर 183 रन बनाए थे। जिसे मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क की टीम ने तीन विकेट खोकर आसान से 16 ही ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई की इस दमदार जीत के बाद सोशल मीडिया फैंस टीम को बधाई दे रहे हैं। कुछ फैंस मुंबई को लीग क्रिकेट की सबसे परफेक्ट फ्रेंचाइज बता रहे हैं।

Seattle Orcas vs MI New York 1

नीता अंबानी की तस्वीर वायरल: इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने टीम के लिए शतकीय पारी खेली। वह अंत तक नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाने के बाद ही पवेलियन लौटे। मुंबई को चैंपियन बनाने के बाद निकोलस पूरन की तस्वीरें मुंबई फ्रेंचाइज की ऑनर नीता अंबानी के साथ वायरल हो रही है। जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

क्विंटन डी कॉक ने भी जीता दिल: सिएटल ओरकस की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने भी कमाल की पारी खेली। उन्होंने 87 रन बनाकर टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। लेकिन सिएटल ओरकस के गेंदबाज इस लक्ष्य को डिफेंड करने में नाकाम रहे, जिस वजह से सिएटल ओरकस को 24 गेंद रहते ही फाइनल मैच को सात विकेट से गंवाना पड़ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+