'दुनिया की सबसे अमीर T20 लीग' बनाना चाहता है सऊदी अरब, सीधी IPL को मिल सकती है टक्कर

सऊदी अरब ऐसी टी20 लीग का सेटअप करना चाहता है जिसका दुनिया में कोई मुकाबला नहीं हो। खाड़ी देश आईपीएल से भी रिच लीग अपने देश में बनाना चाहता है।

IPL

IPL in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बनी हुई है। पैसों के मामले में तो इसके कोई आसपास भी नहीं फटकता। विदेशी खिलाड़ियों पर भी इतना मोटा पैसा बरसाया जाता है कि एक साथ दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों का मेला सा आईपीएल में सज जाता है।

हालांकि पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान सुपर लीग और बिग बैश ने भी नई उड़ान भरी है लेकिन आईपीएल से टक्कर के मामले में सभी कोसों दूर हैं। इसका मतलब ये नहीं कि आईपीएल को टक्कर नहीं दी जा सकती और सऊदी अरब की नजरें फुटबॉल और फॉर्मूला वन के बाद अब क्रिकेट पर हैं।

बीसीसीआई की मदद चाहिए- अमीर खाड़ी देश सऊदी अरब ने कथित तौर पर आईपीएल मालिकों को देश में "दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग" स्थापित करने का ऑफर दिया है। सऊदी अरब सरकार के इस ऑफर पर भारतीय बोर्ड का रुख देखने लायक हो सकता है।

वर्तमान में BCCI भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में भाग लेने से रोकता है। फिर चाहे वो दुनिया की सबसे अमीर लीग हो या सबसे गरीब, बोर्ड का स्टैंड क्लियर है कि भारतीय खिलाड़ी सिर्फ आईपीएल में खेलेंगे। यही आईपीएल की सबसे यूनीक बात भी है।

इंडियन प्रीमियर लीग की ये खबर भी पढ़ें- टीम इंडिया से बाहर हुआ, IPL से भी दरकिनार हुआ, फिर नेट बॉलर बना, अब नेहरा ने कराई जबरदस्त वापसी

द एज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब एक साल से इस सऊदी अरब इस पर बातचीत चला रहा है। हाल ही में, ICC के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने क्रिकेट में सऊदी अरब की दिलचस्पी की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि सऊदी अरब के लिए क्रिकेट काफी अच्छा काम करेगा। वे खेल में निवेश करने के लिए काफी उत्सुक हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी सरकार और बिजनेस के कई प्रतिनिधियों को आईपीएल मालिकों और बीसीसीआई के आसपास बातचीत करते देखा जा रहा है। सऊदी अरब अपनी टी20 लीग की प्लानिंग आईपीएल के सफल बिजनेस धुरंधरों के साथ मिलकर करना चाहता है जिसमें उसको भारतीय बोर्ड की भी भूमिका चाहिए।

Recommended Video

    IPL 2023: Shubman Gill की बल्लेबाजी से नाराज Sehwag, बोले अपने बारे में सोचना गलत | वनइंडिया हिंदी

    क्रिकेट हब बनना चाहता है- सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन के प्रेसीडेंट प्रिंस सऊद बिन मिशाल अल-सऊद ने पिछले महीने अरब न्यूज को बताया कि वे अपने देश को ग्लोबल क्रिकेट हब बनाना चाहते हैं। अगर ये लीग बनती है तो पैसों के मामले में सीधी टक्कर आईपीएल को मिलने जा रही है।

    वैसे संभावना इस बात की भी है कि सऊदी अरब में हर साल होने वाले एशिया कप के ओपनिंग मैच कराएं जाएं और आईपीएल के एक राउंड को भी इस देश में कराने की बातें हो रही हैं। कुल मिलाकर संभावनाएं काफी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+