Knock… Knock... टीम इंडिया के दरवाजे पर लगातार दस्तक दे रहा है ये खिलाड़ी, इस सीजन 141 का औसत

इन मैचों में कई अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा युवा सितारे भी भाग ले हैं। इन्हीं युवा खिलाड़ियों में से एक नाम मुंबई के सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का है। रणजी ट्रॉफी में सरफराज का बल्ला लगातार आग उगल रहा है।

Sarfaraz Khan

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2022 के खत्म होने के बाद सोमवार से रणजी ट्रॉफी फेज-2 के नॉक-आउट मुकाबले शुरू हो गए हैं। अंतिम चार में जगह बनाने के लिए फिलहाल 8 टीमों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है। पहला क्वार्टर फाइनल बंगाल और झारखंड, दूसरे क्वार्टर फाइनल मुंबई और उत्तराखंड, तीसरा मुकाबला कर्नाटक और उत्तर प्रदेश और चौथा पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच खेला जा रहा है। इन मैचों में कई अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा युवा सितारे भी भाग ले हैं। इन्हीं युवा खिलाड़ियों में से एक नाम मुंबई के सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का है। रणजी ट्रॉफी में सरफराज का बल्ला लगातार आग उगल रहा है।

उत्तराखंड के खिलाफ जड़ा शतक

उत्तराखंड के खिलाफ जड़ा शतक

मुंबई और उत्तराखंड के बीच रणजी ट्रॉफी का दूसरा क्वार्टर फाइनल अलुरु के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां मुंबई के खिलाड़ी सरफराज खान ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 205 गेंदों पर 153 रन बनाए। अपनी इस शतकीय पारी में सरफराज ने 14 चौके और चार छक्के जड़े। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए सरफराज ने मैदान के हर कोने में जमकर रन बटौरे। चौथे विकेट के लिए उन्होंने सुवेद पारकर के साथ मिलकर 267 रन भी जोड़े।

इस सीजन तीसरा शतक

इस सीजन तीसरा शतक

इस रणजी ट्रॉफी में 24 वर्षीय सरफराज खान का ये तीसरा शतक है। रणजी फेज-1 में उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ मुंबई के पहले ही मैच में 401 गेंदों पर 275 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। दूसरे मैच में गोवा के खिलाफ सरफराज ने पहली पारी में 63 और दूसरी पारी में 48 रन का योगदान दिया था। इसके बाद तीसरे मुकाबले में भी युवा बल्लेबाज का धमाका देखने को मिला और उन्होंने ओडिशा के खिलाफ पहली पारी में 181 गेंदों पर 165 रन बनाए। कुल मिलाकर रणजी ट्रॉफी 2021/22 में सरफराज खान अभी तक 4 मैचों में सबसे ज्यादा 140.80 की लाजवाब औसत से कुल 704 रन बना चुके हैं।

लगातार दे रहे हैं टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक

लगातार दे रहे हैं टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक

इससे पहले 2019/20 के सीजन में भी सरफराज खान ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए केवल 6 मैचों में 928 रन बना डाले थे। इस दौरान उनका औसत 154.66 का था। 9 पारियों में दाएं हाथ के बललेबाज ने 3 शतक और दो अर्धशतक ठोके थे। घरेलू क्रिकेट में सरफराज खान को अब रन मशीन के नाम से जाना जाने लगा है और ये आंकड़ा साफ गवाही देते हैं कि वह बड़े मंच पर टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

भारत के लिए खेले दो अंडर-19 वर्ल्ड कप

भारत के लिए खेले दो अंडर-19 वर्ल्ड कप

बता दें कि सरफराज उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक है, जिन्होंने भारत के लिए एक नहीं, बल्कि दो अंडर-19 वर्ल्ड खेले हो। सरफराज ने 2014 और 2016 के अंडर-19 वर्ल्ड खेले चुके हैं। 2014 के टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मैचों में 211 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक देखने को मिले थे। वहीं, 2016 के विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे थे। 6 मुकाबलों में खान 71 की औसत से 355 रन बनाए थे। खास बात ये रही थी, इस दौरान 6 में से 5 पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया था।

2015 से खेल रहे हैं IPL

2015 से खेल रहे हैं IPL

सरफराज खान 2015 से आईपीएल खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल के 46 मैचों में उन्होंने 138 के स्ट्राइक रेट से कुल 532 रन बनाए हैं। ओवरऑल करियर की बात करें तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 22 मैचों में उनके नाम पर 77.74 की औसत से 2099 रन दर्ज है। लिस्ट ए में भी सरफराज ने 21 मुकाबलों में 32.50 की औसत से 325 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+