भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर अपने आंकड़े पोस्ट किये
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर सरफराज खान ने इन्स्टाग्राम पर नाराजगी जताई है।

Sarfaraz Khan Unhappy for not getting India Call: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए 17 सदस्य भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में सूर्यकुमार यादव को जगह दी गई है। चेतन शर्मा की अगुवाई मैं राष्ट्रीय चयन समिति ने टीम इंडिया का ऐलान किया। रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलने की उम्मीद थी। सरफराज खान भी उनमें से एक थे। शानदार रिकॉर्ड होने के बाद भी सरफराज खान को टीम में जगह नहीं मिल पाई और वह काफी नाखुश दिख रहे हैं। सरफराज ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर आंकड़ों के जरिए जताई है।
आंकड़ों की फोटो सरफराज ने पोस्ट की
सरफराज खान ने इंस्टाग्राम पर अपने आंकड़ों की एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत वाले तीन बल्लेबाजों का जिक्र किया गया है। सरफराज खान डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे नंबर पर हैं। कम से कम 50 पारियां खेल कर सबसे ज्यादा औसत के साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सरफराज इस स्थान पर हैं और तीसरे नंबर पर भारत के विजय मर्चेंट है। अपने पोस्ट में सरफराज खान ने सिर्फ फोटो पोस्ट की है और कोई कैप्शन नहीं दिया है।
मौजूदा रणजी ट्रॉफी में भी फॉर्म अच्छी है
सरफराज खान ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। उनकी टीम के साथी पृथ्वी शॉ को भारतीय T20 टीम में जगह मिली है, वहीं सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की भारतीय टीम में शामिल किया गया। सरफराज खान को भी शायद उम्मीद थी कि उनको भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इरफान पठान ने भी ट्विटर पर लिखा कि टेस्ट टीम में सिलेक्शन रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में 4 मुकाबले खेले जाएंगे लेकिन फिलहाल दो टेस्ट मैचों के लिए ही भारतीय टीम की घोषणा की गई है।
भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, एस अय्यर, केएस भरत (कीपर), ईशान किशन (कीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।












Click it and Unblock the Notifications