IPL 2024: क्या सरफराज खान आईपीएल में खेलना चाहते हैं? जानिये इस धांसू खिलाड़ी का रिएक्शन
Sarfaraz Khan: हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धांसू प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को आईपीएल में कोई अनुबंध नहीं मिला। उनको किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। आईपीएल में खेलने के लिए सरफराज खान तैयार हैं। हालांकि वह पहले आईपीएल खेल चुके हैं लेकिन इस बार किसी भी टीम ने उनके लिए बोली नहीं लगाई।
आईपीएल में सरफराज खान का प्रदर्शन फीका ही रहा है। उन्होंने इस लीग में कुल 50 मुकाबले खेले हैं और 585 रन अपने नाम किये हैं। पिछले साल आईपीएल में सरफराज खान को दिल्ली कैपिटल्स ने मौका दिया था लेकिन उनको 4 ही मुकाबले खेलने का अवसर मिला था।

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बात करते हुए सरफराज ने कहा कि बड़े आईपीएल सीजन में खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना होती है और आपको कॉल आती है। मेरे हाथ में सिर्फ कड़ी मेहनत करना है और मैं वह करना जारी रखूंगा। मैं अभी आईपीएल का हिस्सा नहीं हूँ लेकिन अगर मुझे बुलाया जाता है, तो इसके लिए तैयार रहना होगा।
सरफराज खान एन यह भी कहा कि मुझे अपने घर पर ही अभ्यास जारी रखना होगा। इसके अलावा मुझे रेड बॉल के साथ भी अपनी प्रैक्टिस जारी रखनी होगी। गौरतलब है कि आईपीएल में इस सीजन से पहले कुछ खिलाड़ी चोटिल हुए हैं लेकिन सरफराज को फ़िलहाल कोई कॉल नहीं आई।
सरफराज के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ध्रुव जुरेल ने डेब्यू किया था। जुरेल आईपीएल में खेलेंगे। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। जुरेल आईपीएल में पिछले साल भी खेले थे और 13 मैचों में 172 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए थे।
आईपीएल का आगाज इस बार 22 मार्च से हो जाएगा। लीग का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स इस बार डिफेंडिंग चैम्पियन है। धोनी का शायद यह अंतिम आईपीएल हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications