IND vs ENG: डेब्यू टेस्ट में सरफराज का धमाका, सुनील गावस्कर के खास क्लब में हुई एंट्री
Sarfaraz Khan: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच में पूरा फोकस यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की तरफ रहा है लेकिन डेब्यू मैच खेल रहे सरफराज खान ने भी धमाका किया है। सरफराज खान ने इस मुकाबले की दोनों पारियों में शानदार अर्धशतक जमाए।
सरफराज खान ने पहले ही मुकाबले में खेलते हुए महान सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली। वह डेब्यू टेस्ट मैच में दो फिफ्टी जमाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए। वह सुनील गावस्कर, दिलावर हुसैन और श्रेयस अय्यर के साथ इस अहम लिस्ट में शामिल हो गए।

रेहान अहमद की गेंद पर सिंगल लेते हुए सरफराज खान ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इससे पहले इसी टेस्ट की पहली पारी में भी वह तूफानी अंदाज में फिफ्टी जड़ने में सफल रहे थे। उस पारी में वह रन आउट हो गए थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। दूसरी पारी में सरफराज खान ने 72 गेंदों में नाबाद 68 रन जड़े।
यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक जमाते हुए इंग्लैंड की हालत खराब कर दी। उन्होंने जमकर बैटिंग की और 12 छक्के जड़कर एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में वसीम अकरम की बराबरी भी कर डाली। इसके बाद भारतीय टीम की पारी घोषित कर दी गई।
रोहित शर्मा ने 4 विकेट पर 430 के कुल स्कोर पर पारी घोषित करने का इशारा करते हुए जायसवाल और सरफराज को मैदान से बाहर आने के लिए कह दिया और इंग्लैंड को 557 रनों का एक बड़ा लक्ष्य थमा दिया। मुकाबला इंग्लैंड के लिए आसान नज़र नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications