IND vs SL: साई सुदर्शन को रिप्लेस करने के लिए दो नाम सबसे आगे, सरफराज के क्रिप्टिक पोस्ट से गहराया शक
IND vs SL: साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद अब भारतीय टीम को एक बार फिर से टीम में बदलाव करना पड़ेगा। सुदर्शन का रिप्लेसमेंट घोषित करना होगा। हालांकि बीसीसीआई ने फ़िलहाल सुदर्शन के बाहर होने को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन रिपोर्ट्स बाहर आई हैं।
इस बीच नई चर्चा यह है कि बोर्ड किस खिलाड़ी को श्रीलंका दौरे के लिए भेजने वाला है। सुदर्शन की जगह भारत के लिए खेलने को दो प्लेयर्स का नाम रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है। इन दोनों में से किसी एक के नाम पर मुहर लग सकती है। सलेक्टर्स को निर्णय लेना है।

दो प्लेयर्स का नाम रेस में
मध्यक्रम में खेलने वाले सरफराज खान इस दौड़ में सबसे आगे हैं। वह टीम इंडिया के लिए पहले भी खेल चुके हैं। उनके अलावा शेख रशीद का नाम भी सामने आ रहा है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ इन दोनों प्लेयर्स में से किसी एक को टीम में शामिल किया जा सकता है।
सरफराज खान फिटनेस असेसमेंट के लिए पहले से ही बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में हैं। वह एक सप्ताह से वहां मौजूद हैं। इसके अलावा शेख रशीद को भी रविवार को वहां पहुंचने के लिए कहा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों नाम टॉप पर हैं।
हाल ही में रशीद ने भारत ए के लिए श्रीलंका दौरा किया था। वहां उनके बल्ले से 128 रन आए थे, उनमें एक फिफ्टी शामिल थी। कंडीशंस को वह अच्छी तरह पहचानते हैं। दूसरी तरफ श्रीलंका में स्पिन पिचों पर सरफराज खान सॉलिड साबित हो सकते हैं। वह स्पिन खेलने के लिए जाने जाते हैं।
सरफराज ने लिखी क्रिप्टिक पोस्ट
सरफराज ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट डाली है। उन्होंने लिखा कि मैं इसमें फिट नहीं बैठता होऊंगा लेकिन जो भी मिलेगा, उन सबसे मैं मुकाबला करूंगा। इसके मायने निकाले जा रहे हैं कि शायद उनको टीम में शामिल किया जाएगा। यह भी माना जा रहा है कि शायद शेख रशीद को टीम में शामिल करने की बातें चल रही होंगी। अभी स्पष्ट कुछ नहीं हुआ लेकिन आने वाले समय में चीजें साफ़ हो जाएंगी। बीसीसीआई जल्दी ही सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी।


Click it and Unblock the Notifications
