संजू सैमसन की बढ़ गई मुश्किलें, एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे एक भी मैच? किसने अड़ाई टांग
Asia Cup 2025: एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से हो रहा है। भारत की टीम यूएई पहुंच गई है और वहां अभ्यास कर रही है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला यूएई के विरुद्ध 10 सितंबर को खेलने वाली है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चयन करने में बड़ी दिक्कत आने वाली है।
संजू सैमसन को प्रमुख विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह बिना मैच खेले वापस लौट आएंगे। टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए तो यही होता हुआ नज़र आ रहा है। संजू सैमसन को शुभमन गिल के कारण नुकसान होगा।

किस वजह से Sanju Samson होंगे बाहर?
गिल को अभिषेक शर्मा के साथ ओपन कराया जाएगा, तो सैमसन के लिए नीचे जगह नहीं बनती। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव टीम में तीसरे और चौथे स्थान पर रहेंगे। बाद में हार्दिक पांड्या होंगे। इस स्थिति में विकेटकीपर के रूप में जितेश शर्मा को मौका मिलेगा और सैमसन बाहर होंगे।
दूसरे ऑल राउंडर के रूप में अक्षर पटेल रहेंगे और अगर दो पेसर टीम में रखे जाएंगे, तो रिंकू सिंह का पत्ता भी कटना तय नज़र आ रहा है। बुमराह और अर्शदीप सिंह को बतौर तेज गेंदबाज लाया जाएगा। वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को रखा जाएगा क्योंकि यूएई की स्पिन कंडीशंस में दोनों का रहना जरूरी है।
Asia Cup 2025: दो खिलाड़ियों को नुकसान
इस स्थिति में जिन दो बड़े प्लेयर्स को नुकसान हो रहा है, उनका नाम संजू सैमसन और रिंकू सिंह हैं। गिल उपकप्तान हैं, इस वजह से उनको टीम से बाहर नहीं रखा जाएगा। उनके आने से पूरा समीकरण खराब हो गया है। खास बात तो यह है कि गिल पिछले दस टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए नहीं खेले हैं।
Sanju Samson ने जड़ा था शतक
सैमसन और रिंकू टीम में रहे हैं। रिंकू ने हाल ही में यूपी टी20 लीग में सैकड़ा जमाया है। दूसरी तरफ संजू सैमसन ने केरल की टी20 लीग में सैकड़ा जमाया है। दोनों को अब एशिया कप की प्लेइंग इलेवन से बाहर देखने पर फैन्स को निश्चित रूप से नाराजगी होगी।
Asia Cup 2025 में ये 11 खिलाड़ी खेल सकते हैं
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications