फिर से हुई संजू सैमसन की अनदेखी, पूर्व क्रिकेटर्स ने कह डाली ये बात

जिस तरह से स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को आगामी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह नहीं दी गई उससे पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

बता दें कि बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को विश्वकप से पहले पहले आराम दिया है ताकि वह इसकी तैयारी कर सके और टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है कि वह अपने आपको साबित कर सके।

sanju samson

भारतीय क्रिकेट टीम में संजू सैसमन की जगह पक्की नहीं हो पा रही है, कभी उन्हें टीम में जगह मिलती है तो कभी उन्हें बाहर कर दिया जाता है। वनडे में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है।

सैमसन ने 21 जुलाई 2021 को अपना पहला वनडे खेला था, वह अबतक 13 वनडे खेल चुके हैं, इस दौरान 390 रन बनाए और उनका औसत 55.71 का था, जबकि स्ट्राइक रेट 104 था। उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ के मैच में आया था, उस मैच में उन्होंने 86 रन बनाए थे।

पूर्व क्रिकेट रॉबिन उथप्पा और इरफान पठान ने संजू समैसन को लेकर अपनी सहानुभूति जाहिर की है। रॉबिन उथप्पा ने कहा कि जिस स्थिति में संजू सैमसन हैं, कोई भी उस स्थिति में नहीं होना चाहता है।

उथप्पा ने कहा कि ऐसा भी किया जा सकता था कि उन्हें टीम में जगह दी जाती भले ही प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया जाता। लेकिन उन्हें टीम में ही नहीं चुनना दिल दुखाने वाला है। वहीं इरफान पठान ने ट्वीट करके लिखा, अगर मैं संजू सैमसन की जगह होता तो मैं बहुत ज्यादा निराश होता।

ना सिर्फ पूर्व क्रिकेटर बल्कि क्रिकेट के फैंस भी संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किए जाने से नाखुश हैं। निर्माल ज्योति ने ट्वीट करके लिखा, संजू को जरूर टीम में जगह मिलनी चाहिए थी, आखिर ऐसा उन्होंने क्या किया है कि उन्हें सेकेंड क्लास ट्रीटमेंट मिल रहा है। बतौर भारतीय क्रिकेट टीम यह मुंबई इंडियंस की टीम बनती जा रही है, मुझे लगता है कि अब मुझे भी टीम इंडिया के लिए चियर्स करना रोक देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+