सिर्फ एक सीरीज के लिए हुआ संजू सैमसन का चयन, चयनकर्ताओं के खिलाफ फूटा फैन्स का गुस्सा
Sanju Samson: बीसीसीआई ने संजू सैमसन को आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन किया है। ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन चेतन शर्मा ने आगामी वनडे औ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टीम में वापसी की है। इसके साथ ही चयनकर्ताओं ने बांग्लादेश दौरे के लिए वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है।

सिर्फ एक सीरीज के लिए सैमसन का चयन
दिलचस्प बात यह है कि संजू सैमसन की न्यूजीलैंड दौरे के लिए वापसी हुई है। उन्हें ऋषभ पंत के साथ टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। अहम बात यह है कि ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान है और वह टीम के पहले विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए गए हैं। हालांकि संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है लेकिन बांग्लादेश दौरे पर उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।

फैंस नाराज
जिस तरह से संजू सैमसन को सिर्फ एक ही दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है उसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों संजू सैमसन को सिर्फ एक ही दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया। ट्विटर यूजर विशेष बोकारिया ने ट्वीट करके लिखा, आखिर संजू सैमसन का इस्तेमाल सिर्फ एक ही सीरीज के लिए क्यों किया जा रहा है, वह अन्य मौजूद विकेट कीपरों की तुलना में कहीं बेहतर हैं।

बीसीसीआई को सैमसन पसंद नही!
एक और यूजर ने लिखा, रजत पाटीदार और राहुल त्रिपाठी को संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया गया है, यह पूरी तरह से बेतुका चयन है। दूसरे यूजर ने लिखा बीसीसीआई को पता है कि संजू सैमसन अगर उछाल भरी पिच पर न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं खेल पाया तो उसको अगले 4-5 महीने टीम से बाहर कर सकते हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि बीसीसीआई को संजू सैमसन पसंद नहीं हैं इसलिए उन्हें टीम से बाहर रखा गया है।

टीम का चयन
न्यूजीलैंड वनडे के लिए टीम
शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर/ उपकप्तान), शुभमन गिल, दीपक हुडा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुडा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, इशान किशन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, यश दयाल
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,ऋषभ पंत, केएस भरत (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव












Click it and Unblock the Notifications