Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love Story: ईसाई धर्म के बल्लेबाज Sanju Samson इस हिंदू 'छोरी' के प्यार में आउट! जानें कौन हैं ये गोरी?

Sanju Samson Love Story: IPL 2026 का माहौल अभी से गर्म हो चुका है और हर टीम अपनी स्ट्रैटेजी को आखिरी रूप देने में लगी है। सभी 10 टीमों को 15 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक अपनी रिटेंशन लिस्ट जमा करनी है, और इसी डेडलाइन ने पूरा माहौल और भी दिलचस्प बना दिया है।

मिनी ऑक्शन से पहले होने वाले ये रिटेंशन और ट्रेड फैसले अक्सर बड़े सरप्राइज लेकर आते हैं, इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा उस फैसले की है जिसने पूरे क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है, क्योंकि अब साफ हो चुका है कि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आने वाले हैं।

Sanju Samson Charulatha Trivandrum Love Story

संजू का क्रिकेट करियर जितना यादगार और स्टाइलिश रहा है, उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही दिलचस्प कहानी बताती है। एक तरफ केरल का शांत स्वभाव वाला लड़का, जो विकेट के पीछे बिजली की तरह फुर्तीला है, दूसरी तरफ नायर परिवार की पढ़ाई में टॉपर और खूबसूरत चारुलता रमेश। दोनों की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई, बातचीत फेसबुक पर बढ़ी और फिर कुछ ही साल बाद यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया। 22 दिसंबर 2018 को कोवलम के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में दोनों ने अपना नया सफर शुरू किया। आइए आपको रूबरू कराते हैं आखिर कौन है संजू की पत्नी?

Sanju Samson Charulatha Trivandrum Love Story: कॉलेज में पहली नजर का प्यार, फेसबुक ने जोड़ा धागा

संजू सैमसन और चारुलता रमेश त्रिवेंद्रम के मार इवानियोस कॉलेज में क्लासमेट थे। संजू उस वक्त भी क्रिकेट की वजह से कॉलेज के सुपरस्टार थे - लड़कियां उनसे बात करने के बहाने ढूंढती थीं। वहीं चारुलता मेधावी, शर्मीली और बेहद खूबसूरत छात्रा थीं, जिन पर कॉलेज के लड़के फिदा थे।

Sanju Samson Charulatha Trivandrum Love Story

आंखों ही आंखों में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, लेकिन चारुलता का शर्मीला स्वभाव बात आगे बढ़ने नहीं देता था। आखिरकार संजू ने हिम्मत दिखाई और फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। चारुलता ने तुरंत एक्सेप्ट किया और चैटिंग शुरू हो गई। देर रात तक मैसेज, इमोजी और फिर एक दिन संजू ने दिल की बात कह दी। जवाब में चारुलता ने भी 'I Love You' लिख भेजा। बस यहीं से शुरू हुई इनकी पांच साल लंबी लव स्टोरी।

Sanju Samson Charulatha Trivandrum Love Story

पांच साल का इंतजार, परिवार ने नहीं डाली रोक

संजू ईसाई परिवार से हैं, तो चारुलता हिंदू नायर समुदाय से। दोनों को डर था कि कहीं परिवार वाले धर्म की दीवार न बन जाएं। लेकिन, जब बात खुली तो दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी रिश्ता स्वीकार कर लिया। संजू उस वक्त आईपीएल में धूम मचा रहे थे और भारतीय टीम में जगह बना चुके थे - परिवार को लगा कि उनका बेटा सही हाथों में जा रहा है।

Sanju Samson Charulatha Trivandrum Love Story

Sanju Samson Charulatha Trivandrum Marriage: Kovalam में सपनों की शादी, सिर्फ 30 मेहमान

22 दिसंबर 2018 को कोवलम के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में बेहद सादगी भरा विवाह संपन्न हुआ। सिर्फ 30-35 करीबी लोग मौजूद थे। शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म के थे।

Sanju Samson Charulatha Trivandrum Love Story

संजू ने ट्रेडिशनल केरल स्टाइल में मुंडू के साथ गोल्डन कुर्ता पहना था। चारुलता दुल्हन बनकर किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं - गहरे कोरल पिंक साड़ी में गोल्डन बॉर्डर, भारी सोने के गहने और बालों में ताजे फूल। शादी दिन में हुई और पूरा माहौल पॉजिटिविटी से भरा था। शाम को नालंचिरा के गिरीदीपम कन्वेंशन सेंटर में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया। यहां केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, राहुल द्रविड़ समेत कई दिग्गजों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

Who Is Charulatha Trivandrum: कौन हैं चारुलता रमेश? संजू की 'गोरी' नहीं, केरल की पढ़ी-लिखी बहू

चारुलता कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस या मॉडल नहीं हैं। वो एक साधारण लेकिन बेहद समझदार लड़की हैं। मार इवानियोस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और अब संजू के साथ खुशी-खुशी गृहस्थी चला रही हैं। सोशल मीडिया पर कभी-कभी नजर आती हैं और संजू के हर मैच में स्टैंड्स से चीयर करती दिखती हैं।

Sanju Samson Charulatha Trivandrum Love Story

संजू अक्सर कहते हैं कि चारुलता उनकी लाइफ की सबसे बड़ी विकेट हैं, जिसे वो कभी आउट नहीं होने देना चाहते। दोनों की जोड़ी देखकर लगता है कि धर्म, जाति से ऊपर सिर्फ प्यार की ही जीत होती है। आज संजू सैमसन भारतीय टीम के अहम सदस्य हैं और चारुलता उनके सबसे बड़े स्ट्रेंथ। ये लव स्टोरी साबित करती है कि सच्चा प्यार रंग, रूप, धर्म-जाति... हर दीवार पार कर लेता है।

ये भी पढ़ें-- Shubman Gill Caste: भारत के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल की जाति क्या? सीने पर गुदे जातिसूचक टैटू से मचा था तहलका!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+