World Cup के बीच इस टीम के कप्तान बने संजू सैमसन, क्या अब बदलेगी किस्मत?
Sanju Samson appointed as Kerala captain: भारत में होने वाले सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के लिए संजू सैमसन को केरल की टीम का कप्तान बनाया गया है। वह इस बार केरल की ओर से कप्तानी करते नजर आएंगे। जलज सक्सेना, श्रेयस गोपाल और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे खिलाड़ी इस टीम में संजू सैमसन के साथ नजर आएंगे। फैंस संजू सैमसन को बतौर कप्तान देखने के लिए उत्सुक हैं।
संजू का प्रदर्शन शानदार: संजू सैमसन अपनी क्रिकेट की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। संजू सैमसन को वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। इतना ही नहीं संजू सैमसन एशियन गेम्स में भी टीम के साथ नहीं थे। संजू सैमसन लंबे समय से भारत के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तानी करने वाले संजू सैमसन का प्रदर्शन बल्ले के साथ शानदार रहा है।

आईपीएल में बनाते हैं खूब रन: संजू सैमसन हर आईपीएल में अपने बल्ले से रन बनाने का काम करते हैं। भारतीय टीम में सैमसन को कुछ मौके जरूर मिले हैं। लेकिन वह इन मौकों का फायदा पूरी तरीके से उठाने में नाकाम रहे। सूर्य़ कुमार यादव और संजू सैमसन को लेकर अक्सर चर्चाओं का माहौल गर्म रहता है। क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना था कि वर्ल्ड कप के लिए सूर्यकुमार यादव की जगह संजू सैमसन को टीम इंडिया में जगह दी जा सकती थी। सूर्य कुमार यादव के मामले संजू का औसत बेहतर है, ऐसे में संजू सैमसन को फैंस के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गजों का भी सपोर्ट मिल रहा है।
खेल चुके हैं कई यादगार पारियां: सैमसन ने आईपीएल में कई यादगार पारियां खेली है। लेकिन भारत की तरफ से वह अब तक कोई बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सके हैं। यह बात अलग है कि भारत के लिए उन्हें खेलने के मौके भी बहुत कम ही मिले है। सैमसन को हमेशा टीम में सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में ही जगह मिलती रही है। संजू सैमसंग की जगह लगातार युवाओं को बीसीसीआई मौका देती रही है। हाल ही में एशियन गेम्स में तिलक वर्मा जैसे युवा खिलाड़ी को भारतीय टीम में मौका दिया गया। लेकिन संजू सैमसन इस टीम का हिस्सा नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications