प्रतिभा ना करो बर्बाद, खेलते हुए सालों हो गए, कैफ लेकर आए इस बल्लेबाज के लिए रोल नया

नई दिल्ली, 21 जून: संजू सैमसन काफी समय से क्रिकेट खेल रहे हैं इसके बावजूद उन्होंने अभी तक भारत के लिए 13 T20I खेले हैं और उनका उच्चतम स्कोर 35 का है, औसत 14.50 और स्ट्राइक-रेट 121.67 है। ये आंकड़े खराब है। ना ही वे आईपीएल में हर बार निरंतरता दिखा पाते हैं।

खेलते हुए सालों हुए, बैटिंग में है धमाकेदार

खेलते हुए सालों हुए, बैटिंग में है धमाकेदार

आईपीएल 2022 में हालांकि वे कुछ बेहतर थे क्योंकि राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए सीजन के उपविजेता बने संजू 28.63 के औसत और 146.79 के स्ट्राइक-रेट से 458 रन बना पाए। इसके साथ ही वे नौवें सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे। दो अर्धशतक बनाने के अलावा, संजू ज्यादातर 30 और 40 के स्कोर पर आउट हो गए।

ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और ईशान किशन के साथ टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने की दौड़ में संजू पीछे हैं। अब आयरलैंड के खिलाफ दो टी 20 में सैमसन को फिर से साबित करने का मौका दिया गया है।

मोहम्मद कैफ लेकर आए संजू सैमसन के लिए नया रोल

मोहम्मद कैफ लेकर आए संजू सैमसन के लिए नया रोल

पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ को लगता है कि संजू को अपनी प्रतिभा को सही ठहराने के लिए मैच खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। कैफ ने सोनी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक आभासी बातचीत में कहा, "संजू सैमसन ने अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया है। वह आईपीएल में अच्छा खेलते हैं, वह नंबर 3 पर वास्तव में अच्छी शुरुआत करते हैं, राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छे 50-60 रन बनाते हैं।

"लेकिन शायद वह उतने निरंतर नहीं रहे हैं। उनके पास एक्स-फैक्टर है, वह अपने दिन भारत के लिए गेम जीत सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि संजू एक और नंबर नीचे आकर बल्लेबाजी कर सकता है। मेरा सुझाव संजू सैमसन को होगा कि उन्हें मैच फिनिश खत्म करने के लिए बल्लेबाजी करनी चाहिए।"

Recommended Video

    Sanju Samson को लेकर भड़के Kapil Dev कहा बस एक दो मैच में ही रन बनाता है | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में मिल सकता है मौका

    आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में मिल सकता है मौका

    आयरलैंड के खिलाफ भारत की आगामी दो मैचों की T20I श्रृंखला में भारत राहुल त्रिपाठी और उमरान मलिक जैसे युवाओं को मौका प्रदान कर सकता है। कैफ मलिक को देखने के लिए उत्सुक हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक भी टी20 नहीं खेला।

    कैफ ने कहा, "मैं एक दिन उमरान मलिक को भारत के लिए खेलते देखना चाहता हूं। लेकिन साथ ही, मैं जल्दी नहीं करना चाहता। जैसे, राहुल द्रविड़ सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह डगआउट में बैठे हैं, बाहर से खेल देख रहे हैं। उसके पास गति है, वह मजबूत है और इस समय अच्छी फॉर्म में है।

    उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी के लिए उत्सुक

    उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी के लिए उत्सुक

    "मैं अकेला नहीं हूं, पूरा भारत उसे एक दिन देश के लिए खेलते देखना चाहता है। उनका समय आएगा लेकिन राहुल द्रविड़ अच्छा काम कर रहे हैं और समय आने पर वह भारत के लिए बहुत अच्छा काम करेगा। एक गेंदबाज के रूप में उनके पास कौशल, गति और सही स्वभाव है।"

    कैफ ने इस दौरान राहुल त्रिपाठी को खेलते देखने के लिए भी उत्साह जताया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+