World Cup 2023 से पहले संजय मांजरेकर ने Hardik Pandya की फॉर्म पर जताई चिंता, दी ये खास सलाह

World Cup 2023: पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने वनडे विश्व कप 2023 से पहले हार्दिक पंड्या की फॉर्म पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर भारत को इस साल के अंत में खिताब जीतना है तो स्टार क्रिकेटर को बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान देना होगा।

हार्दिक पंड्या की फॉर्म पर मांजरेकर ने जताई चिंता
मांजरेकर हालिया वेस्टइंडीज दौरे के दौरान हार्दिक पांड्या की फॉर्म को लेकर काफी चिंतित नजर आए। मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, 'हार्दिक पंड्या की फॉर्म थोड़ी चिंता का विषय है। उन्हें विश्व कप में काफी कड़ी मेहनत करनी होगी। आपको उन्हें सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में नहीं बल्कि एक ऑलराउंडर के रूप में चयनित करने होगा, इसलिए पांड्या को कम से कम 6-7 ओवर गेंदबाजी करने की जरूरत है।'

Hardik Pandya and Rohit Sharma

युवराज और रैना का दिया उदाहरण
उन्होंने बताया कि, भारत ने जब 2011 विश्व कप जीता, तो यह युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे बल्लेबाजों का अहम रोल था जोकि गेंदबाजी भी कर सकते थे। मांजरेकर के अनुसार, रवींद्र जड़ेजा ऐसे गेंदबाज हो सकते हैं जो रनों पर नियंत्रण रखेंगे, वह चाहते हैं कि युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव के साथ विकेट लेने में साथ दें।

एशिया कप के लिए 21 अगस्त होगा टीम का ऐलान
भारत की एशिया कप टीम की घोषणा सोमवार, 21 अगस्त को की जाएगी, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मेन इन ब्लू कौन सा कॉम्बिनेशन चुनता है।

संभावित एशिया कप टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (फिटनेस के आधार पर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमरा, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल/वाशिंगटन सुंदर/आर अश्विन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+