दुबई में Sania Mirza को मिलेगा बड़ा सम्मान, चेहरे पर प्यारी स्माइल के साथ फैंस को दी खुशखबरी
Sania Mirza Instagram Photos: भारत की मशहूर पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इस साल 21 जून को अबू धाबी में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। यह जानकारी सानिया मिर्जा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की है। सोशल मीडिया पर सानिया काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को खुद से रिलेटेड चीजों के बारे में सूचना देती रहती हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सानिया ने किया पोस्ट (Sania Mirza Instagram Photos)
यह कार्यक्रम अबू धाबी स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से अबू धाबी में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्थल होगा अबू धाबी राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (ADNEC) और इसमें हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण शुक्रवार 7 जून से शुरू हो गया है। इस वर्ष योग दिवस की थीम है, "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग"। यह थीम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल की शुरुआत में घोषित की गई थी।

ऐसे ले सकते हैं कार्यक्रम में भाग
कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री, शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान, भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। योग दिवस में भाग लेने के लिए भारतीय दूतावास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लिंक साझा किया है। इच्छुक प्रतिभागियों को नाम, उम्र, राष्ट्रीयता, अमीरात आईडी नंबर, संपर्क विवरण, टी-शर्ट का साइज और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी।
हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी को मिलेगी ये सुविधाएं
इस मुफ्त आयोजन में हिस्सा लेने वाले हर प्रतिभागी को एक योगा मैट, विशेष योग दिवस टी-शर्ट, पानी की बोतल और हल्का जलपान भी दिया जाएगा। यह कार्यक्रम न सिर्फ योग के महत्व को दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा, बल्कि भारत और यूएई के मजबूत रिश्तों को भी दुनिया के सामने दिखाने का काम करेगा। सानिया मिर्जा इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications