आखिरकार सानिया मिर्जा को मिल गई बड़ी खुशी, खुद पोस्ट कर दी जानकारी
Sania Mirza Posts Instagram Story: भारतीय पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक के बाद से ही सानिया मिर्जा को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। पिछले महीने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शोएब मलिक ने तीसरी बार निकाह कर ली थी। शोएब मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी।
सानिया ने शेयर की स्टोरी
तीसरी शादी के बाद शोएब मलिक और सना जावेद को लगातार फैंस ट्रोल कर रहे हैं। दूसरी तरफ शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा अपने ऑफिशयली इंस्टाग्राम के जरिए कई तस्वीर और वीडियो पोस्ट कर रही हैं। उनकी तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का काम कर रही है।

हैप्पी प्लेस पहुंची सानिया मिर्जा
कुछ दिन पहले कोलकाता से सानिया मिर्जा की कुछ तस्वीरें सामने आई थी। कोलकाता में एक पर्सनल इवेंट के दौरान सानिया मिर्जा बेहद खूबसूरत दिखाई पड़ रही थी। कोलकाता के बाद अब सानिया मिर्जा दुबई पहुंची हैं। सानिया मिर्जा ने एक बार फिर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को इस बारे में जानकारी दी। सानिया ने इस प्लेस को अपना हैप्पी प्लेस बताया। दरअसल, सानिया मिर्जा ल्यूसिया क्लीनिक के लोगों के साथ लिखा एट माय हैप्पी प्लेस।
आखिर कहां गई थीं सानिया
सानिया मिर्जा की स्टोरी से यह साफ है कि दुबई का यह जगह सानिया मिर्जा के लिए बेहद खास है। सानिया मिर्जा अपने पूर्व पति शोएब मलिक के साथ कई सालों तक दुबई में ही रही थीं। सानिया मिर्जा जिस ल्यूसिया क्लीनिक की स्टोरी डाली है, वहां वह अक्सर जाती रहती हैं। यह क्लिनिर स्कीन का ख्याल रखने के लिए काफी पॉपुलर है।












Click it and Unblock the Notifications