सानिया मिर्ज़ा ने कर दिया साफ़ मना? शोएब मलिक की राह पर नहीं चलेगा उनका बेटा
Sania Mirza: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा संन्यास लेने के बाद भी उतनी ही पॉपुलर हैं और फैन्स का प्यार भी उसी तरह से मिलता है। शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद सानिया मिर्ज़ा अपने बेटे के साथ अकेले रहती हैं और दुबई में उनका घर है। वहां उनका बिजनेस भी है।
सानिया मिर्ज़ा ने टेनिस के बाद अपने जीवन। फिटनेस और बेटे के साथ बिताये जाने वाले समय को लेकर अहम बयान दिया है। सानिया मिर्ज़ा ने अपनी फिटनेस का राज़ बताया, इसके अलावा यह भी खुलासा किया कि उनका बेटा इजहान किस गेम को खेलेगा।

वनइंडिया की सहयोगी वेबसाईट मायखेल से विशेष बातचीत में सानिया ने कई बातें बताई। सानिया अपने बेटे के साथ ही ज्यादा समय बिताने का प्रयास करती हैं। जब वह दुबई में होती हैं, तो इजहान के साथ उनका समय ज्यादा जाता है। उनका शेड्यूल भी ऐसा होता है, जिससे इजहान के साथ टाइम बिताने का मौका बराबर मिलता रहे।
इजहान को लेकर सानिया का कहना है कि मैं उसे स्कूल से लेने जाती हूं और फिर मैं ज्यादातर समय उसके साथ ही रहती हूँ। यह एक ऐसा शेड्यूल है जो अपने परिवार और करियर दोनों के लिए सानिया की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Sania Mirza के बेटा क्या खेलेगा
मां टेनिस से और पिता शोएब मलिक क्रिकेट से आते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी था कि बेटा इजहान कौन सा गेम खेलने वाला है। इस पर सानिया का जवाब था कि वह वही कर सकता है जिससे प्यार करता है, और मुझे लगता है कि वह जो भी करना चाहता है। चाहे वह टेनिस हो, चाहे वह क्रिकेट हो, चाहे वह पिकलबॉल हो, या कोई अन्य खेल भी हो सकता है। जैसे अभी वह फुटबॉल खेलता है। अगर वह खेल के बाहर कुछ करना चाहता है, और अगर वह एक गेम नहीं खेलना चाहता है, तो मुझे उसका समर्थन करने में भी खुशी होगी।
Sania Mirza की फिटनेस का राज़
फिटनेस मेंटेन करने के लिए सानिया मिर्ज़ा ट्रेनिगं करती हैं। उनका कहना था कि यह अलग-अलग होती हैं। उन्होंने कहा कि मैं सप्ताह में पांच बार जिम जाती हूँ। सप्ताह में छह बार कार्डियो करती हूँ और और जिम में हर बार कुछ घंटे बिताने का प्रयास करती हूँ। यही कारण है कि वह अपनी फिटनेस लगातार मेंटेन रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications