'मुझे मजबूर किया गया, मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी', क्रिकेटर पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की का बड़ा खुलासा

Sandeep Lamichhane Rape Case: नेपाल के जाने-माने क्रिकेटर संदीप लामिछाने पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की ने बड़ा खुलासा किया है। इस घटना ने क्रिकेट जगत में कई लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, यौन शोषण के आरोप के कारण संदीप लामिछाने का क्रिकेट करियर बुरी तरह प्रभावित रहा है। ऐसे में अब एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

लामिछाने ने बताया था खुद को बेकसूर

पीड़िता के ताजा बयान ने चल रहे मामले में एक नया मोड़ दे दिया है। लड़की ने अब ऐसी जानकारियां बताईं है जो पहले अब तक नहीं बताई थी। लामिछाने के खिलाफ मामला पहली बार सामने आने के बाद से ही लगातार इस पर जांच की जा रही है। हालांकि, लामिछाने शुरू से ही खुद को बेकसूर बताते आ रहे हैं।

Sandeep Lamichhane 1

'मुझे मजबूर किया गया, मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी'

संदीप लामिछाने के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाली लड़की ने कहा कि यौन उत्पीड़न का कोई प्रयास नहीं किया गया। कुछ लोगों और संगठनों ने मुझे मामला दर्ज कराने के लिए मजबूर किया, मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी। इस नए बयान के सामने आने के बाद लामिछाने को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

मिली थी आठ साल की जेल की सजा

बता दें कि लामिछाने पर पहले काठमांडू के एक होटल में 18 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप था। हालांकि उन्हें शुरू में काठमांडू जिला न्यायालय ने दोषी पाया था और आठ साल की जेल की सजा सुनाई थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपील की और पाटन उच्च न्यायालय ने उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।

वर्ल्ड कप में हासिल की थी बड़ी उपलब्धि

पाटन उच्च न्यायालय की पीठ के न्यायाधीश सुदर्शन देव भट्टा और अंजू उप्रेती ने बलात्कार के मामले में लामिछाने को बरी कर दिया। यह निर्णय तब आया जब काठमांडू जिला न्यायालय द्वारा लामिछाने को पहले ही दोषी ठहराया जा चुका था और उसे सजा सुनाई जा चुकी थी।

बरी होने के बाद लामिछाने ने ICC टी-20 विश्व कप 2024 में हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने टी 20 में 100 विकेट पूरे करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। ​​वह राशिद खान के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज़ गेंदबाज़ बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+