'वो मेरा और मेरे बेटे का फेवरेट है', कोहली बनाम बाबर पर लीजेंडरी जयसूर्या ने दिया क्लियर जवाब
नई दिल्ली, 10 सितंबर: विराट कोहली और बाबर आजम क्रिकेट की दुनिया की दो बहुत चर्चित हस्तियां हैं। दोनों ही बल्लेबाज अपनी अपनी टीम के लिए जबरदस्त योगदान कर चुके हैं। विराट ने अपनी फॉर्म हाल ही में एशिया कप में हासिल की जब उन्होंने दो अर्धशतक के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ अपना 71वां शतक लगाया। कोहली लंबे समय बार रंग में थे और आजम लंबे समय बाद औसत थे। वे T20 रैंकिंग में नंबर एक पायदान से भी फिसल गए हैं लेकिन वे अभी काफी युवा हैं और उनमें भविष्य के महानतम बल्लेबाजों में एक बनने की पूरी संभावनाएं मौजूद हैं।

श्रीलंका के लीजेंडरी ओपनर सनत जयसूर्या
कोहली और बाबर आजम की तुलना पहले भी होती थी और आगे भी होती रहेगी। कई क्रिकेट के जानकारों ने और पूर्व क्रिकेटरों ने इस बात का जवाब देने की कोशिश भी की है कि दोनों में कौन बेहतर खिलाड़ी है। इस सवाल का जवाब श्रीलंका के एक ऐसे खिलाड़ी ने दिया है जिसको इस द्विपीय राष्ट्र के महानतम क्रिकेटरों में एक के तौर पर गिना जाएगा। यह है श्रीलंका के लीजेंडरी ओपनर सनत जयसूर्या जो बाएं हाथ के काफी उपयोगी स्पिनर भी थे।

वो मेरे बेटे का भी फेवरेट प्लेयर है
सनत जयसूर्या ने बाबर आजम बनाम विराट कोहली की डिबेट में अपनी राय दी है। उन्होंने विराट कोहली को साफ तौर पर अपना और अपने बेटे का फेवरेट बताया है। तूफानी बल्लेबाजी को फिर से परिभाषित करने वाले सनत ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा कि, मैं विराट कोहली को पसंद करता हूं। वह मेरा पसंदीदा खिलाड़ी है और मेरे बेटे का भी फेवरेट प्लेयर है।
Recommended Video

उम्मीदें बढ़ गई है
विराट ने 61 गेंदों पर 122 रनों की पारी जो खेली है उसके बाद उनसे ऐसी ही पारियों की उम्मीदें बढ़ गई है। कोहली एक T20 इंटरनेशनल इनिंग में भारत की ओर से सर्वाधिक रन स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बने हैं।
पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी उनकी तारीफ की है। यहां तक कि विराट की पारी ने इस टॉपिक को भी खोल दिया है कि क्या टीम इंडिया को तीसरे ओपनर की जरूरत है। रवि शास्त्री पैरवी कर चुके हैं कि कोहली को अब तीसरे ओपनर के तौर पर भी रख सकते हैं।

90 के दशक बड़े जबरदस्त खिलाड़ी थे जयसूर्या
जयसूर्या वह आईकॉनिक खिलाड़ी हैं जिन्होंने 90 के दशक में क्रिकेट को खेलने का नजरिया ही बदल दिया था। वे ओपनिंग में आते थे और धुआंधार बल्लेबाजी करते थे। उन्होंने उस जमाने में टेस्ट मैच 110 टेस्ट मैचों में 40.07 की औसत और 65.27 के तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाए जो ओपनरों के पास नहीं होता था। उन्होंने 30 आईपीएल मुकाबले भी खेलें। वनडे क्रिकेट में जयसूर्या ने 10,000 से ज्यादा रन और 300 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।

बाबर आजम का औसत प्रदर्शन टूर्नामेंट में फिलहाल जारी
इसी बीच बाबर आजम की टीम पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी है जहां उसका मुकाबला श्रीलंका से होगा। फाइनल से पहले वे श्रीलंका से सुपर 4 के गेम में 5 विकेट से मात खा चुके हैं। बाबर आजम का औसत प्रदर्शन टूर्नामेंट में फिलहाल जारी है और वह उम्मीद करेंगे फाइनल में बल्ला कुछ रन बना पाए क्योंकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी 29 गेंदों पर 30 रन ही बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications