IPL 2024: आईपीएल में 1 ही दिन में 2 खिलाड़ियों को कड़ी सज़ा, RCB का दिग्गज भी शामिल

IPL 2024: आईपीएल में रविवार के दिन डबल हेडर था। दो मुकाबले खेले गए थे। पहले मैच में केकेआर का सामना आरसीबी से हुआ था। यह मैच बेहद रोमांचक रहा था। दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। गुजरात ने इस मैच में पंजाब को पराजित कर दिया।

दो मैचों के बाद कुछ खिलाड़ियों के ऊपर बीसीसीआई चाबुक चला है। इन खिलाड़ियों की गलती की सज़ा उनको दी गई है। कुल तीन नाम इनमें शामिल है। एक ही दिन में 2 खिलाड़ियों को सजा की घोषणा करना छोटी बात नहीं कही जा सकती है।

faf du plessis

आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी के ऊपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। धीमें ओवर रेट की वजह से उनके ऊपर यह जुर्माना लगाया गया है। आरसीबी के ऊपर ओवर रेट से सम्बंधित जुर्माना इस सीजन पहली बार लगा है। इससे पहले सब ठीक चल रहा था।

पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैदान गुजरात में खेल रही थी। पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन के ऊपर जुर्माना लगाया गया है। उनके ऊपर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। सैम करन पर जुर्माना अन्य कारण से लगा है। अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 के अपराध में उनको फाइन लगा है, यह अम्पायर के फैसले पर असहमति जताने को लेकर है।

इस बारे में मैच बीसीसीआई ने एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि सैम करन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इस वजह से आगे किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं की जाएगी। मैच रेफरी की तरफ से सैम करन के ऊपर सेंक्शन लगाये गये थे।

आचार संहिता के लेवल 1 के तहत मैच रेफरी का फैसला अंतिम माना जाता है। इसे मानना होता है। सैम करन ने अपनी गलती मान ली। उनसे इसी की उम्मीद की गई थी क्योंकि यहाँ उनको राहत मिलने की कोई गुंजाईश भी नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+