क्या सलमान खान के रिश्तेदार हैं गौतम गंभीर? दोनों फैमिली के बीच है गजब का कनेक्शन

Salman Khan Gautam Gambhir Ke Hain Koun: भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच भारत ने शानदार तरीके से अपने नाम किया। बांग्लादेश के खिलाफ इस जीत के बाद भारतीय टीम दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का योगदान भी इस जीत में अहम रहा है।

गौतम गंभीर बतौर कोच छोड़ रहे हैं छाप

पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बाद गौतम गंभीर ने इस जिम्मेदारी को संभालने का काम किया। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद राहुल द्रविड़़ ने इस पद को छोड़ दिया था। वह अब आईपीएल में अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ नजर आएंगे। दूसरी तरफ गौतम गंभीर का लक्ष्य भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाने की होगी।

Gautam Gambhir 1

गौतम गंभीर-सलमान खान में गजब का कनेक्शन

गौतम गंभीर काफी रिजर्व रहते हैं, ऐसे में उनकी पर्सनल लाइफ की जानकारी बेहद कम ही लोगों के पास आ पाती है। क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और गौतम गंभीर आपस में रिश्तेदार हैं। दरअसल, गौतम गंभीर की चचेरी बहन राधिका की शादी उसी परिवार में हुई है जिसमें सलमान की बहन अर्पिता की शादी हुई थी। इस तरह दोनों के बीच एक कनेक्शन बन गया।

बहन अर्पिता से बेहद प्यार करते हैं सलमान

सलमान की बहन अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हुई है, जबकि आयुष के बड़े भाई आश्रय शर्मा राधिका के पति हैं। गौतम गंभीर और सलमान खान के परिवारों को जोड़ने वाली शादियां हिमाचल प्रदेश में स्थित एक राजनीतिक परिवार से संबंधित परिवार में हुई थी। इस रिश्ते से पता चलता है कि गंभीर की बहन राधिका शादी के बाद सलमान की बहन अर्पिता की भाभी हैं। सलमान अपनी बहन अर्पिता से बेहद प्यार करते हैं और शादी के बाद भी उनका भरपूर ख्याल रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+