Salman Khan: बेशुमार दौलत होने के बावजूद IPL टीम के मालिक क्यों नहीं बने सलमान खान, आखिर क्यों ठुकराया ऑफर?
Salman Khan Birthday Special: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके को यादगार बनाने के लिए सलमान ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनके परिवार और फिल्म जगत के करीबी दोस्त शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी फैमिली के साथ वहां पहुंचे थे।
सलमान खान ने मीडिया के साथ मनाया बर्थडे (Salman Khan Birthday Special)
सलमान खान ने पार्टी शुरू होने से पहले मीडिया और पैपराजी के लिए समय निकाला। आधी रात को कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान फार्महाउस से बाहर आए और पैपराजी के साथ मिलकर केक काटा। इस दौरान सलमान ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम के साथ क्लीन शेव लुक अपनाया हुआ था, जिसमें वे काफी फिट और हैंडसम नजर आ रहे थे। सलमान की बर्थडे वाली तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है।

धोनी की भी हुई पार्टी में एंट्री
इस जश्न में शामिल होने के लिए सलमान के पिता सलीम खान, भाई अरबाज और सोहेल खान के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी जैसे कई सितारे पनवेल पहुंचे। सोशल मीडिया पर सलमान के केक कटिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे रेड-एंड-वाइट थीम वाले केक के साथ खुश नजर आ रहे हैं। वहीं धोनी अपनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ पहुंचकर पार्टी को और भी यादगार बना दिया।
सलमान ने क्यों नहीं खरीदा आईपीएल टीम?
जन्मदिन के जश्न के बीच सलमान खान का एक पुराना बयान भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में टीम खरीदने को लेकर अपनी राय रखी थी। शाहरुख खान और प्रीति जिंटा जैसे सितारों की तरह सलमान को भी आईपीएल की शुरुआत (2008) में टीम खरीदने का ऑफर मिला था। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में कहा कि IPL के लिए अब हम बहुत पुराने हो गए हैं।
साल 2008 में मिला था ऑफर
उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें शुरुआत में ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। सलमान ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है और वे अपनी मौजूदा स्थिति से बहुत खुश हैं। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अपनी पिछली फिल्म 'सिकंदर' की सफलता के बाद अब एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। फिलहाल वे फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।












Click it and Unblock the Notifications