सचिन का जबरदस्त ऑल राउंड प्रदर्शन, युवराज की टीम के छुड़ाये पसीने, जानें किसने छक्के से दिलाई जीत
One World One Family Cup: 'वन वर्ल्ड वन फैमिली कप' में सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बाजी तेंदुलकर की टीम ने मारी। यह मुकाबला बेंगलुरु के साई कृष्णन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इरफ़ान पठान ने छक्के से तेंदुलकर की टीम को जीत दिला दी।
युवराज सिंह की टीम का नाम वन फैमिली था। सचिन की वैन वर्ल्ड ने अंतिम ओवर में जीत दर्ज कर ली। युसूफ पठान गेंदबाजी कर रहे थे और इरफ़ान पठान ने उनको छक्का जड़कर तेंदुलकर की टीम को जीत दिलाई। छक्का जड़ने के बाद इरफ़ान पठान ने अपने भाई को गले लगा लिया।

वैन फैमिली ने पहले बैटिंग की और वन वर्ल्ड कप जीतने के लिए 182 रनों का लक्ष्य मिला। इसके बाद सचिन तेंदुलकर का एक बार फिर से पुराना रंग देखने को मिला। चमिंडा वास की गेंद पर आउट होने से पहले तेंदुलकर ने 27 रनों की पारी खेली और 4 बेहतरीन चौके जमाए। तेंदुलकर ने एक विकेट भी झटका।
वन वर्ल्ड के लिए दक्षिण अफ्रीका के एल्विरो पीटरसन ने अच्छी बैटिंग की। वह 50 गेंदों का सामना करते 74 रन बनाने में सफल रहे। सचिन तेंदुलकर को देखने के लिए स्टेडियम भर गया था। पुरानी यादों को ताजा करते हुए दर्शकों ने एक बार फिर से 'सचिन-सचिन' के नारों से स्टेडियम को गुंजायमान कर दिया।
अंतिम ओवर में वन वर्ल्ड कप जीत दर्ज करने के लिए 7 रन की दरकार थी। इरफ़ान पठान ने अपने भाई युसूफ पठान को छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी। वन फैमिली ने पहले बैटिंग करते हुए 181 रनों का स्कोर खड़ा किया। उनके लिए डैरेन मैडी ने अर्धशतक जमाया। उनके अलावा युसूफ पठान ने 38 रनों की पारी खेली। युवराज सिंह ने दो छक्के जड़कर फैन्स का मनोरंजन किया और 23 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। मुकाबला 'वसुधैव कुटुंबकम्ब' को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। इस वजह से इसका नाम 'वन वर्ल्ड वन फैमिली' रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications