IND vs BAN: बिहार के लाल ईशान किशन ने बल्ले से मचाया धमाल, सचिन तेंदुलकर ने भी पारी को बताया कमाल

India vs Bangladesh 3rd ODI, Sachin Tendulkar: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन की बल्लेबाजी से सचिन तेंदुलकर भी प्रभावित नजर आए। उन्होंने ईशान किशन को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है।

Sachin Tendulkar

India vs Bangladesh 3rd ODI, Sachin Tendulkar: भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से 10 दिसंबर 2022 को यादगार बना दिया। शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ ईशान किशन द्वारा खेली गई पारी ने उन्हें एक खास क्लब में शामिल कर दिया है। ईशान किशन का नाम अब सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ जोड़ा जाने लगा है।

200 रनों की पारी खेलकर जीता दिल

200 रनों की पारी खेलकर जीता दिल

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फेल रहे थे। शिखर धवन का बल्ला तो इस पूरे सीरीज के दौरान ही खामोश रहा है। ऐसे में तीसरे मैच में भारत अपनी लाज बचाने मैदान पर उतरी। इस मुकाबले में ईशान किशन ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने की जमकर तारीफ

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने की जमकर तारीफ

सचिन तेंदुलकर ने भी ईशान किशन की पारी की जमकर सराहना की है। उन्होंने किशन की पारी के बाद अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से उनके लिए दिल खोलकर अपनी बात रखी। 210 रनों की पारी खेलने वाले किशन को लेकर सचिन ने लिखा कि एक शानदार पारी! आज आपने जो पारी खेली है, वह दोगुनी सराहना की भी हकदार है ईशान किशन! विराट कोहली की भी शानदार पारी। बहुत बधाई!

किशन को बचपन से थी क्रिकेट में दिलचस्पी

किशन को बचपन से थी क्रिकेट में दिलचस्पी

बिहार की राजधानी पटना में पैदा हुए ईशान किशन आज भारतीय क्रिकेट में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन यहां तक पहुंचने में उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा है। ईशान को बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था। ईशान के पिता ने उनके इस सफर में उनका भरपूर साथ दिया। किशन की पारी देखने के बाद ईशान किशन के पिता भी बेहद भावुक नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+