मुकेश अंबानी के पास भी नहीं है सचिन तेंदुलकर वाली कार, जानें क्या है खासियत और कीमत
Sachin Tendulkar buys Lamborghini Urus S: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी कार के शौकीन माने जाते हैं। उनके पास दुनियाभर के कई बेहतरीन कार है।

latest Lamborghinis in India: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मेंटर की भूमिका निभा रहे थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के भी मालिक हैं। मुकेश अंबानी की ही टीम के साथ सचिन तेंदुलकर लंबे समय से जुड़े हुए हैं।
सचिन ने खरीदी कार: सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में लैम्बॉर्गिनी यूरूस एस कार खरीदी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लैम्बॉर्गिनी यूरूस एस का लेटेस्ट अपडेट मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह कार अभी भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के पास भी नहीं है। लेकिन सचिन तेंदुलकर ने इसे खरीद लिया है।
जानें क्या है कीमत: लैम्बॉर्गिनी यूरूस एस वेरिएंट की कीमत 4.18 करोड़ रुपये रखी गई है। सचिन तेंदुलकर ने चार करोड़ से अधिक पैसे देकर इस कार को खरीदा है। यह गाड़ी दो वेरिएंट एस और परफॉर्मेंट में आती है। सचिन ने एस वेरिएंट को खरीदा है। लैम्बॉर्गिनी यूरूस एस के अलावा भी सचिन तेंदुलकर के पास कई कार मौजूद हैं।
जानें फीचर्स और खासियत: लैम्बॉर्गिनी यूरूस में कई एडवांस फीचर्स मौजूद है। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह गाड़ी 3.3 संकेड में 0 से 100 किलीमीटर की रफ्तार पकड़ लेता है। इस गाड़ी की टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार में आठ एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है।
तेंदुलकर के पास है कई गाड़ियां: सचिन तेंदुलकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली कार मारुति 800 है। एक समय में भारत में इस कार को ड्रीम कार के नाम से जाना जाता था। इसके अलावा तेंदुलकर के पास बीएमडब्ल्यू i8 है, जिसकी कीमत 2.54 करोड़ रुपये है। ऑडी क्यू 7, वॉल्वो S80 और फेरारी 360 मोडेना जैसे सचिन के पास कई पॉपुलर कार मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications