अब्दुल रज्जाक ने सचिन की बात का दिया जवाब, बताया तेंदुलकर को एक महान इंसान

Razzaq on Tendulkar's statement: पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज अब्दुल रज्जाक की गेंदों में स्विंग देखने को मिलती थी। हालांकि वह ज्यादा तेज गति से गेंदबाजी नहीं करते थे लेकिन बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करते थे। सचिन तेंदुलकर ने भी उनको सबसे मुश्किल गेंदबाज बताया है।

अब्दुल रज्जाक ने तेंदुलकर के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पहले भी वह बयान दे चुके थे। इस बार उन्होंने कहा है कि यह तेंदुलकर का बड़प्पन है। इतने बड़े खिलाड़ी को मेरा नाम लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। रज्जाक ने एक किस्सा भी शेयर किया।

Razzaq and Tendulkar

नादिल अली के पॉडकास्ट पर रज्जाक ने कहा कि सचिन को कहने की जरूरत नहीं है कि रज्जाक मुश्किल गेंदबाज था। वह बहुत बड़े खिलाड़ी रहे हैं। मुझे नहीं पता कि सचिन ने मेरा ही नाम क्यों लिया। मैक्ग्रा, अकरम, एम्ब्रोस, वाकर, वॉल्श और मुरलीधरन जैसे गेंदबाज भी थे। उन्होंने मेरा नाम लिया, यह उनकी महानता है।

रज्जाक ने कहा कि मेरे लिए जो शब्द सचिन ने कहे हैं, वह पहले भी कह चुके हैं। मैंने कभी उनको परेशान करने पर गर्व महसूस नहीं किया। 2006 के कराची टेस्ट का जिक्र करते उए रज्जाक ने कहा कि मैंने उनको आउट किया था। उन्होंने कहा कि जब सचिन बैटिंग कर रहे थे, उस समय तक सामी, आसिफ और मैं अपने स्पेल कर चुके थे। दिन में दो ओवर बचे थे। यूनिस खान कप्तान थे और उन्होंने मुझे गेंद थमाई।

आगे रज्जाक ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि यूनिस क्या सोच रहे हैं लेकिन सचिन सामने थे, इस वजह से मुझे गेंद थमाई। मैंने सही जगह गेंद डाली और तेंदुलकर बोल्ड हो गए। अगर आप उस मैच की क्लिप में देखें, तो पाएंगे कि मैंने सचिन को आउट किया था।

गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने कई मौकों पर बयान दिया है कि सबसे मुश्किल गेंदबाज अब्दुल रज्जाक थे। तेंदुलकर का मानना है कि रज्जाक की गेंदों को खेलना आसान कार्य नहीं था। रज्जाक ने भी दो बार तेंदुलकर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनको महान खिलाड़ी बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+