SA vs WI: दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज टक्कर को तैयार, मैदान पर होगी रनों की बौछार, जानें संभावित XI

South Africa vs West Indies, 2nd ODI playing 11: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में दूसरे मुकाबले में जीत हासिल करना दोनों ही टीम के लिए जरूरी हो गया है।

South Africa vs West Indies

South Africa vs West Indies, 2nd ODI playing 11: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाना है। ईस्ट लंदन के बफेलो पार्क में होने वाले इस मैच पर फैंस की नजरें बनी हुई है। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच यहां एक हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है, क्योंकि दोनों ही टीमों में कई विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद है।

बारिश की वजह नहीं खेला गया पहला मैच

दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की होगी। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था। टेस्ट की तरह दक्षिण अफ्रीका की कोशिश वनडे सीरीज जीतने की भी होगी।

वेस्टइंडीज के पास है कई मैच विनर खिलाड़ी

दोनों ही टीमें यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती हैं। क्योंकि इस पिच पर शुरुआती समय में तेज गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। पिच से तेज गेंदबाज मदद उठा सकते हैं। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने यहां ज्यादातर मैच जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 198 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 165 रन ही रह जाता है। टेम्बा बवुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम का वेस्टइंडीज पर पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि, अफ्रीकी टीम वेस्टइंडीज को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। क्योंकि विंडीज के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं।

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रसी वैन डर डुसेन, रीज़ा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, एंडीले फेलुकवेयो, लुंगी एनगीडी, तबरेज़ शम्सी, सिसांडा मगाला, गेराल्ड कोट्ज़ी।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), निकोलस पूरन, शमारह ब्रुक्स, ब्रैंडन किंग, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, रोमारियो शेफर्ड, रॉस्टन चेस, अल्ज़ारी जोसेफ, अकील होसैन, ओडीन स्मिथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+