SA vs PAK: साउथ अफ्रीका ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान ने कटाई नाक

SA vs PAK 2nd Test Day 4 Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को न्यूलैंड्स में दूसरे टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर लगातार सातवीं जीत हासिल की और सीरीज 2-0 से अपने नाम कब्जे में कर लिया। पहली पारी में मात्र 194 रन बनाने के बाद फॉलोऑन खेलने पर मजबूर पाकिस्तान ने पहले दिन सैम अयूब के चोटिल होने के बाद मात्र 10 बल्लेबाजों के साथ पारी की हार टालने के लिए कड़ी मेहनत की।

पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार (SA vs PAK 2nd Test Day 4 Highlights)

अंतिम सेशन में टीम 478 रन पर आउट हो गई, जिससे दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए केवल 58 रन बनाने थे। डेविड बेडिंघम और एडेन मार्कराम ने आठवें ओवर में रन बनाकर सेंचुरियन में चार दिन के भीतर दो विकेट से जीत दर्ज करके श्रृंखला अपने नाम कर ली। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्लीन स्वीप होने वाली पाकिस्तान के लिए यह बड़ा झटका है।

SA vs PAK 1

वनडे सीरीज में पाक को मिली थी जीत

टी 20 सीरीज 1-1 से ड्रा रही। वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया। टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से क्लीन स्वीप कर हिसाब बराबर कर लिया। दक्षिण ने टेस्ट सीरीज को धमाकेदार अंदाज में अपने नाम किया। वनडे सीरीज में पाकिस्तान की जीत चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम के हौसले को बढ़ाने का काम करेगी।

12 साल बाद हुआ ऐसा

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर 12 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। साउथ अफ्रीका ने 12 साल पहले यानी साल 2002 में पाकिस्तान को 10 विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की थी। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच केपटाउन में खेले गए इस टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 615 रन बनाए। पाकिस्तान के बल्लेबाज पहले पारी में संघर्ष करते हुए केवल 194 रन पर सिमट गए, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने उन्हें फॉलोऑन दिया।

साउथ अफ्रीका की टीम: एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, क्वेना मफाका।

पाकिस्तान की टीम: शान मसूद (कप्तान), सईम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, मीर हमजा, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+