SA vs PAK: बाबर आज़म और शान मसूद का चला जादू, फ़ॉलोऑन खेलते हुए बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
SA vs PAK: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच चल रहा दूसरा टेस्ट मुकाबला काफी दिलचस्प हो चला है। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को तीसरे दिन के खेल में फॉलोऑन देते हुए वापस बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद पाक बल्लेबाजों ने धाकड़ बैटिंग की।
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपनी पहली पारी में 615 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तानी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी और 194 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। यहाँ से दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने पाकिस्तान को फॉलोऑन देने का फैसला लिया।

दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलने के लिए पाकिस्तान के लिए शान मसूद और बाबर आज़म क्रीज पर आए। इस बार दोनों ने जमकर बल्लेबाजी की और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का बखूबी सामना भी किया। नई गेंद का सामना करने के बाद दोनों ने रन भी बनाए।
SA vs PAK बाबर-मसूद का कारनामा
हालांकि बाबर आज़म अपना शतक पूरा करने से पहले आउट होकर चलते बने। वह 10 चौकों की मदद से 81 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उनके साथ खेल रहे शान मसूद के बल्ले से लगातार रन आए और वह एक नाबाद शतक जड़ने एम् सफल रहे, मसूद 102 रन बनाकर नाबाद लौटे।
SA vs PAK पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड
बाबर और मसूद के बीच पहले विकेट के लिए 205 रनों की भागीदारी देखने को मिली। इसमें एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। फॉलोऑन खेलते हुए टेस्ट इतिहास में पहले विकेट के लिए इतनी बड़ी भागीदारी कभी नहीं हुई थी। ऐसा पहली बार हुआ है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पाकिस्तानी टीम को पारी से हार बचाने के लिए फ़िलहाल 208 रन और बनाने की दरकार है।
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को पछाड़ा
दक्षिण अफ्रीका के नील मैकेंजी और ग्रेम स्मिथ के बीच 204 रनों की भागीदारी देखने को मिली थी। साल 2005 में दक्षिण अफ्रीकी टीम का टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ था। फॉलोऑन खेलते हुए उन दोनों ने शाक्ड बैटिंग कर यह कीर्तिमान स्थापित किया था।












Click it and Unblock the Notifications