Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

RR vs RCB: रियान पराग ने छोड़ा रजत पाटीदार का आसान सा कैच, क्वालिफायर में भी ठोंक दिया अर्धशतक

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का दूसरा क्वालिफायर मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर फाइनल में जगह बनाने के लिये राजस्थान रॉयल्स की टीम की सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है। इस अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके मुख्य गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरे ही ओवर में विराट कोहली को कप्तान संजू सैमसन के हाथों कैच कराकर बड़ा झटका दिया। विराट कोहली इस मैच में 8 गेंदों का सामना कर सिर्फ 7 रन ही बना सके।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

इसके बाद ऐसा लग रहा था कि आरसीबी की टीम मुश्किलों में फंसती नजर आयेगी लेकिन पिछले मैच में आरसीबी की टीम के लिये संकटमोचक बने रजत पाटीदार ने इस मैच में अहम रोल निभाया और अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को मुश्किलों में फंसने से बचाया। रजत पाटीदार ने एलिमिनेटर मैच में नाबाद 112 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 207 रन के स्कोर तक पहुंचाया था और जब वो इस मैच में खेलने उतरे तो ऐसा लगा जैसे कि उन्होंने अपनी उसी पारी को ही आगे बढ़ाया है।

और पढ़ें: IPL के दूसरे क्वॉलिफायर से पहले आरसीबी को लगा बड़ा झटका, दिनेश कार्तिक पर हुई बड़ी कार्रवाई

14 रन पर मिला जीवनदान, ठोंक दिया अर्धशतक

14 रन पर मिला जीवनदान, ठोंक दिया अर्धशतक

रजत पाटीदार (58) ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस (25) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिये 70 रनों की साझेदारी की और पावरप्ले में ही 50 रन के आंकडे़ को पार करा दिया। राजस्थान के लिये ओबेड मकॉय ने डुप्लेसिस का विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी जरूर कराई लेकिन रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखते हुए अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। हालांकि रजत पाटीदार इस स्कोर तक कभी भी नहीं पहुंच पाते अगर प्रसिद्ध कृष्णा के तीसरे ओवर में रियान पराग ने उनका कैच पकड़ लिया होता।

रियान पराग ने छोड़ा आसान सा कैच

रियान पराग ने छोड़ा आसान सा कैच

एलिमिनेटर मैच में लखनऊ के खिलाफ शानदार शतक जड़ने वाले रजत पाटीदार इस वक्त महज 14 रन के स्कोर पर थे जब रियान पराग ने उनका बेहद आसान सा कैच छोड़ दिया। छठे ओवर की पांचवी गेंद पर रियान पराग प्वाइंट पर खड़े थे और प्रसिद्ध कृष्णा की पटकी हुई गेंद पर रजत ने शानदार कट लगाया। गेंद सीधा प्वाइंट पर खड़े रियान पराग के हाथ में गई और उन्होंने एक सा आसान कैच टपका दिया। जिसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा।

पाटीदार ने खेली 58 रनों की पारी

पाटीदार ने खेली 58 रनों की पारी

रजत पाटीदार ने इसके बाद न सिर्फ पारी को संभालने का काम किया बल्कि 42 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली तो वहीं पर ग्लेन मैक्सवेल ने भी 13 गेंदों में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रनों का योगदान दिया। आरसीबी की टीम एक बड़े स्कोर की तरफ आसानी से बढ़ती नजर आ रही थी लेकिन आखिरी के ओवर्स में राजस्थान के गेंदबाजों ने फिर से वापसी कराई और आरसीबी की टीम को निर्धारित 20 ओवर्स में 157 के स्कोर पर रोक दिया। इस दौरान आरसीबी की टीम ने अपने 8 विकेट खोये।

मैकॉय-कृष्णा ने की शानदार गेंदबाजी

मैकॉय-कृष्णा ने की शानदार गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स के लिये इस मैच में एक बार फिर युजवेंद्र चहल (4 ओवर 45 रन) न सिर्फ विकेट चटकाने में नाकाम रहे बल्कि सबसे महंगे गेंदबाज भी साबित हुए। वहीं पर प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 22 रन देककर 3 विकेट चटकाये। ओबेड मैकॉय ने भी 4 ओवर के स्पेल में 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये तो वहीं पर ट्रेंट बोल्ट और आर अश्विन के खाते में भी 1-1 विकेट आया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+