RR vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने टॉस पर पाकिस्तान को धोया, दिया शाहिद अफरीदी को मिर्ची लगने वाला बयान
RR vs PBKS: भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आईपीएल एक बार फिर से शुरू हुआ है। कल आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। आज डबल हेडर का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच है।
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के दौरान ही पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन हमले हुए थे और मैच बीच में रद्द किया गया था। अब मैदान पर वापसी करते हुए श्रेयस अय्यर ने कुछ ऐसा कहा है, जिससे पाकिस्तान और शाहिद अफरीदी को निश्चित रूप से मिर्ची लगने वाली है।

श्रेयस अय्यर ने कहा कि सभी (भारत-पाक टेंशन के बीच) वापस चले गए थे और एक मौके की तलाश में थे। माइंडसेट मजबूत है और जो भी मौका मिल रहा है, उसकी तरफ देख रहे हैं। इतना कहने के बाद अय्यर ने भारतीय सेना के जवानों को धन्यवाद कहा। टॉस पर श्रेयस अय्यर द्वारा कही गई यह बात दिल को छूने वाली थी, उनका वीडियो वायरल हो गया।
अय्यर ने कहा कि हमारी आर्मी को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने देश के लिए काम किया और हमें अच्छी स्थिति में रखने के लिए आश्वस्त किया। अय्यर ने कहा कि हम वापस उनकी वजह से ही खेल पा रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
राजस्थान रॉयल्स के लिए वापसी कर रहे कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि RCB के खिलाफ पिछले मैच में यहां पिच के व्यवहार को देखते हुए हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे। देखते हैं आज पिच कैसा बर्ताव करती है। मैं बिल्कुल ठीक हूं, पूरी तरह फिट हूं। जहां (वैभव सूर्यवंशी) बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, उसका सम्मान करता हूं। उन्होंने हमारे लिए अच्छा खेला है। मैं निचले क्रम में बल्लेबाज़ी करूंगा, मैं नितीश राणा की जगह खेल रहा हूं। माफ़ाका जोफ़्रा आर्चर की जगह टीम में आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications