RR vs PBKS: पंजाब किंग्स के धमाके में उड़ी राजस्थान रॉयल्स, मुकाबले में लगी कीर्तिमानों की झड़ी
RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ़ में लगभग जगह पक्की कर ली है। 17 अंक लेकर पंजाब किंग्स अव अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स की जीत में बैटिंग और गेंदबाजी दोनों की अहम भूमिका रही।
जीत की तरफ जा रही राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले में 10 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा, लक्ष्य 220 रनों का था। राजस्थान रॉयल्स की कहानी खराब ही रही है। इस सीजन कई मैचों में करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।

पंजाब किंग्स का बड़ा कीर्तिमान
सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने सबसे बड़ा स्कोर करने का रिकॉर्ड बना डाला। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुंबई इंडियंस ने 217 रन बनाए थे लेकिन आज पंजाब किंग्स ने 219 रनों का स्कोर हासिल करते हुए टॉप पोजीशन हासिल कर ली।
दूसरी पारी में बैटिंग कर सबसे ज्यादा हार
राजस्थान रॉयल्स इस सीजन कई मैचों में दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए हारी है। इस सीजन रॉयल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए यह आठवीं हार झेली है। यह संयुक्त रूप से पहला स्थान है। पुणे वॉरियर्स इण्डिया को साल 2012 और 13 में दो बार लगातार 8-8 मैचों में हार मिली थी।
यशस्वी जायसवाल ने काटा बवाल
यशस्वी जायसवाल ने फिफ्टी जड़कर धमाका कर दिया, टीम की हार के बाद भी वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर आ गए। जायसवाल ने सूर्यकुमार यादव को इस मामले में पीछे छोड़ दिया। जायसवाल ने इस सीजन अब तक 523 रन बनाए हैं। उन्होंने जमकर बैटिंग की है।
वैभव सूर्यवंशी का धमाल
सूर्यवंशी ने आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया है, उन्होंने 219 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। यहाँ कम से कम 50 गेंदों का सामना करने वाले प्लेयर्स में वह टॉप पर हैं। उन्होंने 6 मैचों में 195 रन बनाए हैं, कुल 89 गेंदों का सामना किया है।












Click it and Unblock the Notifications