RR vs LSG: राजस्थान-लखनऊ मैच में पहले ओवर के दौरान बवाल, गेम 7-8 मिनट रुकने के बाद हुआ शुरू

RR vs LSG: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच के पहले ही ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में शायद सोचा भी नहीं गया होगा। मुकाबला करीबन 7 से 8 मिनट के लिए रोक दिया गया और बाद में फिर शुरू हुआ।

राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले ओवर में ही स्पाइडर कैम के कारण खेल को रोक देना पड़ा और इसे काफी मशक्कत के बाद फिर से शुरू किया जा सका। सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा देखने को मिली।

rr vs lsg

दरअसल मैदान पर ब्रॉडकास्ट के लिए लगाये गए स्पाइडर कैमरे का तार टूट गया और खेल में बाधा आ गई। खेल रुकने के बाद तकनीकशियन को मैदान पर आना पड़ा। वायर को फिर से दुरुस्त किया गया और खेल शुरू किया जा सकता। तब तक इन्तजार करना पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया।

इसके बाद चौथे ओवर में एक बार फिर से बवाल देखने को मिला लेकिन इसका कारण कुछ दूसरा था। इस बार गिल्लियों ने जवाब दे दिया। स्टम्प्स के ऊपर लगाई जाने वाली गिल्लियों की लाईट नहीं जल रही थी। ऐसे में इनका उपयोग सार्थक नहीं था, उनको बदलना पड़ा। इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर फैन्स ने मजे लिए।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन स्कोर बनाया। कप्तान संजू सैमसन का बल्ला चला। सैमसन ने एक छोर पर खड़े होकर तबाही मचा डाली और लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सह अपनी बैटिंग के दौरान अंत तक टिके रहे और धमाका कर दिया।

सैमसन के बल्ले से 52 गेंदों में 82 रनों की पारी आई। वह इस दौरान 6 छक्के और 3 चौके जमाने में सफल रहे और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। उनके अलावा रियान पराग ने 29 गेंदों का सामना कर 43 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 12 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाकर रॉयल्स को 4 विकेट पर 193 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+