RCB vs DC: दिल्ली ने खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी, सबसे बड़े मैच विनर को साथी खिलाड़ी से मिला धोखा

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम बैकफुट पर नजर आ रही है। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 30 के स्कोर पर ही चार विकेट गंवा दिए। दिल्ली कैपिटल्स के सबसे बड़े मैच विनर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को शाई होप ने रन आउट कराया।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क रन आउट

दिल्ली कैपिटल्स को जेक फ्रेजर-मैकगर्क के रूप में तीसरा झटका लगा। यश दयाल की गेंद पर शाई होप ने सीधा शॉट खेला और गेंद गेंदबाज यश के हाथों से लगकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर विकेट पर जा लगी। तब जेक फ्रेजर मैकगर्क क्रीज से बाहर थे और वह रन आउट हो गए।

Royal Challengers Bengaluru 1

30 रन पर गिरे चार विकेट

जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर छक्का लगाने के बाद कुछ आकर्षक शॉट भी खेलने का काम किया। लेकिन अपने ही साथी खिलाड़ी की एक गलती के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में बने रहने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। लेकिन 30 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद दिल्ली की टीम बैकफुट पर दिखाई दे रही है।

पंत पर लगा है बैन

दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत पहले ही इस मुकाबले से बाहर चल रहे हैं। ऋषभ पंत पर स्लो ओवर रेट के कारण बैन लगाया गया है। ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में टीम को खासी उम्मीदें थी। लेकिन वह दुर्भाग्य बस आउट हुए। इसके अलावा टीम के सीनियर बल्लेबाज डेविड वार्नर भी पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। डेविड वार्नर को स्वप्निल सिंह ने कैच आउट कराया और आरसीबी को बड़ी सफलता दिलाई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लोकी फर्ग्यूसन, यश दयाल।

दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाई होप, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+