RCB vs PBKS: सिर्फ 11 गेंदों में बेयरस्टो ने ठोंके 58 रन, ठोंका IPL का अपना सबसे तेज अर्धशतक

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 60वां मैच ब्रॉबोर्न के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है, जहां पर आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं करो या मरो के इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने शिखर धवन (21) और जॉनी बेयरस्टो (59*) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर विस्फोटक शुरुआत की और आईपीएल 2022 का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर खड़ा कर दिया है। पंजाब किंग्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ खेले गये इस मैच में पावरप्ले के दौरान सिर्फ एक विकेट खोकर 83 रन का स्कोर खड़ा किया।

Recommended Video

    IPL 2022: IPL में Ashwin ने क्यों की नम्बर 3 पर बल्लेबाजी, बताया इसके पीछे राज | वनइंडिया हिंदी
    IPL 2022
    Photo Credit: BCCI/IPL

    इससे पहले आईपीएल 2022 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर 81 रन था जो कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 32वें मैच में बनाया था। पंजाब किंग्स की टीम ने पहले ओवर में संभलकर शुरुआत की लेकिन जॉनी बेयरस्टो ने मैक्सवेल की पांचवी गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे साफ कर दिये। वहीं जोश हेजलवुड दूसरा ओवर करने आये तो बेयरस्टो ने इस ओवर में दो छक्के और 2 चौके लगाकर 22 रन बटोरे और टीम के स्कोर को 30 रन पर पहुंचा दिया।

    और पढ़ें: 'IPL 2022 में धोनी ने तोड़ी है उम्र की सारी बंदिशें', पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने जमकर की धोनी की तारीफ

    विस्फोटक शुरुआत के चलते 4 ओवर में ठोंके 50 रन

    विस्फोटक शुरुआत के चलते 4 ओवर में ठोंके 50 रन

    तीसरे ओवर में धवन-बेयरस्टो की जोड़ी ने एक चौके और एक छक्के के दम पर 13 रन बटोरे तो वहीं पर चौथे ओवर में धवन के चौके के दम पर दोनों खिलाड़ियों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो गई। पांचवे ओवर में धवन ने मैक्सवेल का स्वागत छक्का लगाकर किया लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर स्वीप लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा कर वापस पवेलियन लौटे।

    बेयरस्टो ने ठोंका अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक

    बेयरस्टो ने ठोंका अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक

    मोहम्मद सिराज पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आये जहां पर बेयरस्टो ने हाथ खोलने का काम किया और इस ओवर में 3 छक्के और एक चौके के दम पर 23 रन बटोरे और आईपीएल इतिहास का अपना सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया। जॉनी बेयरस्टो ने महज 21 गेंदों में 6 छक्के और 3 चौके के दम पर अपना अर्धशतक पूरा किया तो वहीं पर ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पावरप्ले में 83 रन बटोरे। बेयरस्टो ने इससे पहले आरसीबी के खिलाफ ही 2019 में 28 गेंदों में अपना सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था।

    सिर्फ 11 गेंद में बटोरे 58 रन

    सिर्फ 11 गेंद में बटोरे 58 रन

    जॉनी बेयरस्टो ने पंजाब किंग्स के लिये इस मैच में 29 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 7 छक्के और 4 चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान जॉनी बेयरस्टो ने 58 रन बाउंड्रीज के रूप में बटोरे जो कि महज 11 गेंदों में आये, वहीं पर बचे हुए 8 रन 18 गेंदों में बनाये। आरसीबी की टीम ने पावरप्ले के तुरंत बाद ही भानुका राजपक्षे को हसरंगा का शिकार बनाया तो वहीं पर टाइम आउट के बाद शाहबाज अहमद ने जॉनी बेयरस्टो की पारी को भी समाप्त कर दिया। इसके साथ ही आरसीबी की टीम इस सीजन टाइमआउट के तुरंत बाद सबसे ज्यादा (13) विकेट लेने वाली टीम बन गई है। बेयरस्टो की ताबड़तोड़ पारी के चलते पंजाब किंग्स की टीम ने 10 ओवर के बाद 3 विकेट खो कर 105 रन बना लिये हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+