Rohit Sharma की पत्नी रितिका ने Mumbai में खरीदा करोड़ों का घर! कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश?

Rohit Sharma Wife Ritika Sajdeh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह चर्चाओं में बनी रहती हैं। रितिका ने नए साल की शुरुआत एक बड़े रियल एस्टेट धमाके के साथ की है। रितिका ने मुंबई के बेहद पॉश और हाई-प्रोफाइल इलाके प्रभादेवी में एक आलीशान लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। इस घर की कीमत और इसकी सुंदरता ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

26.30 करोड़ रुपये का खरीदा घर (Rohit Sharma Wife Ritika Sajdeh)

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार यह डील दिसंबर 2025 में संपन्न हुआ था। रितिका सजदेह ने इस अपार्टमेंट के लिए कुल 26.30 करोड़ रुपये चुकाए हैं। केवल स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर ही रितिका ने 1.31 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जबकि रजिस्ट्रेशन फीस 30,000 रुपये रही। यह निवेश बताता है कि मुंबई के प्रीमियम रियल एस्टेट मार्केट में मशहूर हस्तियों का भरोसा आज भी कायम है।

Rohit Sharma 1

अपार्टमेंट प्रभादेवी में क्या है खास

यह अपार्टमेंट प्रभादेवी के मशहूर और बेहद लग्जरी प्रोजेक्ट 'आहूजा टावर्स' में स्थित है। यह इमारत अपनी आधुनिक सुख-सुविधाओं और भव्यता के लिए जानी जाती है। इस फ्लैट का कुल कारपेट एरिया लगभग 2,760.40 वर्ग फुट है। करोड़ों की इस डील के साथ रितिका को तीन कार पार्किंग स्लॉट भी मिले हैं। आहूजा टावर्स से मुंबई की गगनचुंबी इमारतों और समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

प्रभादेवी ही क्यों?

प्रभादेवी को मुंबई के सबसे सुरक्षित और सुंदर जगहों में से एक माना जाता है। यहां से वर्ली, लोअर परेल और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) जैसे व्यापारिक क्षेत्रों तक पहुंचना बेहद आसान है। साथ ही बांद्रा-वर्ली सी-लिंक की नजदीकी इसे उत्तर और दक्षिण मुंबई से बखूबी जोड़ती है। यहां बड़े कॉर्पोरेट लीडर्स, बिजनेसमैन और फिल्मी सितारों का बसेरा है।

रितिका केवल रोहित शर्मा की पत्नी ही नहीं, बल्कि एक सफल स्पोर्ट्स मैनेजर और जानी-मानी पब्लिक फिगर भी हैं। उन्होंने 'कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट' के साथ काम करते हुए कई बड़े एथलीटों के ब्रांड एंडोर्समेंट और संबंधों को संभाला है। क्रिकेट के मैदान पर भी वह अक्सर रोहित का हौसला बढ़ाते हुए नजर आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+