Asia Cup से पहले बेटी-पत्नी के साथ तिरुपति पहुंचे रोहित शर्मा, मंदिर के बाहर फैंस ने घेरा

Rohit Sharma Visits Tirupati Balaji Temple: एशिया कप 2023 का आगाज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस महीने के आखिरी में एशिया कप की शुरुआत पाकिस्तान में की जाएगी। जबकि भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को श्रीलंका में खेलेगी। एशिया कप के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान भी किया जा सकता है।

तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे रोहित: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप से पहले तिरुपति बालाजी मंदिर पहुचे हैं। रोहित अपनी पत्नि रीतिका और बेटी समायरा के साथ तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए पहुंचे। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। रोहित शर्मा अब भारत के लिए सीधा एशिया कप में खेलते नजर आएंगे।

Rohit Sharma 1

मंदिर में लिया आशीर्वाद: एशिया कप से ठीक पहले रोहित शर्मा ने मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इससे पहले किसी भी बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी रांची के मंदिर में पूजा पाठ करने जाते थे। इतना ही नहीं भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली को भी कई बार पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ धार्मिक स्थानों पर देखा जा चुका है।

फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं: सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में रोहित शर्मा को देखकर वहां फैंस की भीड़ भी उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पूर्व कप्तान विराट कोहली की नकल कर रहे हैं। इसके अलावा भी रोहित को लेकर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया के जरिए जाहिर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+