कोहली-रोहित 3 ODI मैचों से रहेंगे बाहर? इस साल खेलेंगे सिर्फ 12-12 मुकाबले, क्या है मैच कम होने का कारण
Rohit Sharma and Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्तंभ, रोहित शर्मा और विराट कोहली, अब केवल एकदिवसीय (ODI) प्रारूप में ही नीली जर्सी में नजर आते हैं। फैंस साल भर बेसब्री से इंतजार करते हैं कि कब ये दो दिग्गज मैदान पर उतरें और रनों की बौछार करें। लेकिन इस साल फैंस के लिए एक बड़ी खबर है कि रोहित और विराट के मैचों में कटौती हो गई है।
साल 2026 की शुरुआत में तय किए गए शेड्यूल के मुताबिक इन दोनों दिग्गजों को कुल 15 वनडे मैचों में हिस्सा लेना था, लेकिन अब यह संख्या घटकर 12 रह गई है। यानी इस साल ये दोनों दिग्गज 3 मैचों में एक्शन में नजर नहीं आएंगे, जिसने उन फैंस को निराश कर दिया है जो अपने चहेते सितारों को हर संभव मैच में खेलते देखना चाहते थे।

इस कटौती के पीछे कोई चोट या फिटनेस की समस्या नहीं है, बल्कि भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ता कूटनीतिक और खेल तनाव है। दरअसल भारतीय टीम को इस साल सितंबर में सफेद गेंद सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना था, इसमें तीन एकदिवसीय भी है। बांग्लादेश की ओर से हाल ही में कुछ ऐसे कदम उठाए गए हैं जिसके बाद बीसीसीआई का बड़ा कदम तय माना जा रहा है।
बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम भेजने से मना कर दिया है और साथ ही वहां आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी गई है। मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने पर यह सब हुआ है।
इन विवादास्पद फैसलों को देखते हुए बीसीसीआई ने भी सितंबर में होने वाले बांग्लादेश दौरे टीम शायद नहीं भेजेगी। बोर्ड के इस सख्त रुख का सीधा असर रोहित शर्मा और विराट कोहली के आंकड़ों पर पड़ा है क्योंकि इस दौरे के रद्द होने से उनके खाते से 3 वनडे मैच कम हो गए हैं।
अब इन दोनों के पास साल भर में अपनी लय साबित करने के लिए सिर्फ 12-12 मैच ही बचेंगे, जो चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिहाज से भी एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications