Rohit Sharma ने कर दिया भारतीय तिरंगे का अपमान? फोटो देख भड़के फैंस
Rohit Sharma Profile Photo: भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफलता हासिल की है। जीत के बाद से ही कप्तान रोहित शर्मा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर भारत लौटे तो फैंस खुशी से झूम उठे। भारतीय टीम लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार कर रही थी। साल 2013 में आखिरी बार भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके बाद से ही भारतीय टीम एक भी आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी थी।
कप्तान रोहित शर्मा ने किया कमाल
साल 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से ट्रॉफी की उम्मीद थी और रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में इस सपने को साकार कर दिखाया। वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी-20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान भी किया। इसके बाद वह विक्ट्री परैड में अपनी तस्वीरें और वीडियो के कारण चर्चा में बने रहे। रोहित शर्मा ने इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

रोहित शर्मा पर क्यों भड़के फैंस
लेकिन इस बीच रोहित शर्मा एक तस्वीर के कारण विवादों में आ गए हैं। रोहित शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक पर एक प्रोफाइल फोटो लगाई है। इस फोटो को देखकर कुछ फैंस रोहित शर्मा की आलोचना कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने अपने प्रोफाइल पिक्चर तिरंगे के साथ फोटो लगाई है। रोहित ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद बारबाडोस के मैदान पर तिरंगा लहराने के बाद जमीन पर गाड़ा था।
जानें क्या है मामला
इस तस्वीर में दिख रहा तिरंगा जमीन को छू रहा था। इसके बाद फैंस ने 1971 के राष्ट्रीय सम्मान अपमान रोकथाम अधिनियम का हवाला देते हुए जिसमें झंडे को जानबूझकर जमीन या फर्श को छूने या पानी में गिरने नहीं दिया जाना चाहिए की बात कही गई है। रोहित शर्मा की इस प्रोफाइल में तिरंगा जमीन को छूता हुआ दिख रहा है। जिस पर फैंस भड़क गए हैं और तरह-तरह की टिप्पणी सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। कई फैंस से रोहित शर्मा से माफी की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications