WTC Final में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद फैंस के निशाने पर आए रोहित शर्मा, जमकर हुए ट्रोल
Australia win World Test Championship: ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को हराकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जीत लिया है। इंडिया की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
WTC Final 2023: टीम इंडिया एक बार फिर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं जीत पाई। ये दूसरी बार है जब भारत ने फाइनल गंवाया है। मुकाबले के पाचवें दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी की हालत देखकर फैंस रोहित शर्मा से काफी नाराज दिख रहे हैं। पहले तो उनकी कप्तानी में लिए गए निर्णय फैंस को काफी खले, इसके बाद रोहित शर्मा के प्रदर्शन ने फैंस का पारा और हाई कर दिया है, जिसके कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
रोहित शर्मा के प्रदर्शन ने किया निराश
दरअसल, टीम इंडिया इस मुकाबले में शुरू से ही संघर्ष करती नजर आ रही थी। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने अपने खराब प्रदर्शन से सभी को निराश कर दिया। रोहित शर्मा द्वारा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला भी यहां गलत साबित होता नजर आ रहा है। इसके अलावा हिटमैन की बल्लेबाजी की भी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में मात्र 15 रन बनाए। जिसके बाद अब दूसरी पारी में भी उन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। कप्तान ने दूसरी पारी में 60 गेंदों पर 43 रन बनाए मतलब यहां वे फिफ्टी तक भी नहीं पहुंच सके, जिसके बाद अब उन्हें सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल किया गया। टेस्ट में रोहित ने जिस तरह की फ्लॉब बल्लेबाजी की है, उससे यही लगता है कि उनकी कप्तान मुश्किल में पड़ सकती है।
फिलहाल, भारतीय टीम लगातार दूसरी बार फाइनल मैच गंवा चुकी है। इंडिया ने बीते 10 साल से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। ऑस्ट्रेलिया ने लंदन के द ओवल मैदान पर डब्ल्यूटीसी फाइनल खिताबी जीतकर इतिहास रच दिया।












Click it and Unblock the Notifications