IND vs AFG: रोहित शर्मा ने तीसरा टी20 मैच जीतकर रचा इतिहास, 'हिटमैन' ने तोड़ दिया एमएस धोनी का ये महारिकॉर्ड

Ind vs Afg-3rd T20I Highlights: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतकर इतिहास रच दिया। पिछले दो मैच में खराब प्रदर्शन के बाद जब हिटमैन का बल्ला चला तो उन्होंने कई बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर लीं। बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में रोमांचक जीत के बाद रोहित शर्मा टी-20 में भारत के कप्तान के रूप में सर्वाधिक जीत के मामले में एमएस धोनी से आगे निकल गए हैं।

रोहित शर्मा ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में भारत की यह 54 टी20 मैचों में 42वीं जीत है। इसके साथ ही हिटमैन इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इसके साथ ही रोहित ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। धोनी के नेतृत्व में भारत ने 72 में से 41 टी20 मैच जीते थे।

Rohit Sharma

रोहित ने 14 महीने के अंतराल के बाद फॉर्मेट में वापसी की थी, पहले दो मैचों में बल्ले से खराब प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, जब भारत ने बुधवार को मैच में आकर सीरीज अपने नाम की तो वह अपनी कप्तानी के साथ शानदार स्थिति में थे। भारतीय कप्तान ने रिकॉर्ड पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

रोहित शर्मा ने जड़े 11 चौके और आठ छक्के
रोहित की पारी किसी शानदार से कम नहीं थी क्योंकि उन्होंने भारत को 22/4 की खराब शुरुआत से उबारा। 69 गेंदों पर नाबाद 121 रन की उनकी विस्फोटक पारी में 11 चौके और आठ छक्के शामिल थे, जो इस फॉर्मेट में उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर से आगे निकल गया। रिंकू सिंह ( जिन्होंने 39 गेंदों पर 69* रन) के साथ रोहित शर्मा ने 190 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसने टी20ई में भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा स्टैंड का नया रिकॉर्ड बनाया। अंतिम ओवरों में इन दोनों के आक्रमण ने भारत को 212/4 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- SL vs ZIM Dream11: गेम चेंजर है श्रीलंका-जिम्बाब्वे मैच की ये बेस्ट ड्रीम टीम! रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

रोहित बल्लेबाजी करने आए और पहले सुपर ओवर में दो छक्के लगाए क्योंकि भारत जीत के लिए 17 रनों का पीछा कर रहा था। हालांकि, खेल जब दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा तो वहां भी भारतीय कप्तान ने 10 रन बनाए और भारत ने 12 रनों का लक्ष्य रखा। रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन के साथ रोहित को ऐतिहासिक जीत दिलाने में मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+